Festival Special: मेहमानों के लिए मिनटों में बनाएं कद्दू का श्रीखंड, स्वाद ऐसा रबड़ी भी पड़ जाएगी फीकी 

Shrikhand Recipe: लोहड़ी या मकर संक्रांति के मौके पर आप कद्दू का श्रीखंड बनाकर रख सकते हैं. श्रीखंड को प्रसाद या खाने के बाद डेजर्ट के मौके पर सर्व किया जा सकता है. आपको कुछ अलग बनाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. 

lohri makar sankranti 2026 special pumpkin shrikhand recipe

फेस्टिव सीजन के लिए क्यों खास है कद्दू का श्रीखंड? News24

Kaddu Ka Shrikhand: लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे त्योहार की मिठास और सर्दियों में लजीज मिठाई की क्रेविंग को कम करने के लिए श्रीखंड एकदम परफेक्ट डिश है. वैसे ही फेस्टिवल सीजन में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है और हर कोई कुछ नया, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली मिठाई चाहता है. इस बार अपने मेहमानों को कुछ नया और अच्छा बनाकर दें. खीर, तिल के लड्डू या हलवा से कुछ हटकर बनाएं और कद्दू का श्रीखंड ट्राई करें. इसे आप बहुत ही कम सामग्रियों से तैयार कर सकते हैं. यकीन मानिए इसका स्वाद ऐसा होगा कि किसी को भी पता नहीं चलेगा कि इसे कद्दू से तैयार किया गया है. बस आपको हमारी बताई गई सामग्रियों का इस्तेमाल करना होगा ताकि स्वाद रबड़ी जैसा आ सके. 

विज्ञापन
विज्ञापन

फेस्टिव सीजन के लिए क्यों खास है कद्दू का श्रीखंड?

कद्दू सर्दियों में आसानी से मिल जाता है और साथ ही इसमें नेचुरल मिठास होती है. यह मिठास श्रीखंड में मिलकर क्रीमी और रिच स्वाद देने का काम करती है. दही की ठंडक और कद्दू की मिठास का कॉम्बिनेशन सभी मेहमानों को पसंद आएगा. 

कद्दू का श्रीखंड कैसे तैयार करें? 

सामग्री 

  • कद्दू- 1 कप उबला हुआ
  • दही- 1 कप चीनी- आधा कप 
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • केसर के धागे- 5
  • बादाम- 15
  • कद्दूकस किया हुआ नारियल- 3 चम्मच 

विधि 

  • सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में बांधकर रख दें और 15 मिनट लटका रहने दें. ऐसा करने से इसका सारा पानी निकल जाएगा और श्रीखंड क्रीमी बनेगा. 
  • दूसरी तरफ कद्दू को छोटे टुकड़ों में काटकर कुकर में डालें और पानी डालकर उबालने के लिए रख दें. 2 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें. 
  • एक प्लेट में निकालें और ठंडा करने के बाद मैश करने के लिए रखें. ध्यान रखें इसमें पानी बिल्कुल भी ना हो और साथ ही एक बाउल में हंग कर्ड लें. 
  • दही में मैश किया हुआ कद्दू डालें और चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें ताकि मिश्रण स्मूद हो जाए. अब इसमें इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालें. 
  • फिर से हल्के हाथ से मिक्स करें और ऊपर से कटे हुए बादाम डालें. ऊपर से केसर भी डाल दें. इससे स्वाद बहुत ही अच्छा आएगा. 

इसे भी पढ़ें- कटहल काटने का ये तरीका 99% लोगों को नहीं पता, हाथ भी नहीं चिपकेंगे और वक्त भी बच जाएगा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ