Makar Sankranti Decoration Ideas: मकर संक्रांति पर गेंदे के फूलों और दुपट्टे से ऐसे सजाएं घर, देखते ही हर कोई करेगा तारीफ

Makar Sankranti Home Decoration: मकर संक्रांति के मौके पर आप भी अपने घर को सुंदर और फेस्टिव लुक दे सकते हैं. आपको ज्यादा महंगा सामान खरीदने की जरूरत नहीं है. बस थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और घर में मौजूद चीजें जैसे फूल, दुपट्टे, दीये और लाइट्स की जरूरत पड़ेगी.

Makar Sankranti Home Decoration

मकर संक्रांति पर घर सजाने के टिप्स. Image Credit- News24

Makar Sankranti Flower Decoration: मकर संक्रांति के मौके पर घर को डेकोरेट करना काफी आम बात है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर को सुंदर और फेस्टिव लुक देने का प्लान कर रहे हैं तो गेंदे के फूलों और रंग-बिरंगे दुपट्टों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन चीजों से ना सिर्फ घर को एक यूनिक और ट्रेडिशनल लुक मिलेगा, बल्कि पूरे घर में त्योहार की रौनक और पॉजिटिव वाइब्स भी बढ़ जाएंगी. बता दें, यह पर्व नई शुरुआत, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोगों के घरों में पूजा-पाठ होती है और घर में ढेर सारे मेहमान भी आते हैं. ऐसे में डेकोरेशन के लिए फूलों का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा. आइए इस लेख में जानते हैं मकर संक्रांति के मौके पर घर को कैसे सजाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर घर सजाने के टिप्स | Makar Sankranti Par Ghar Ko Kaise Sajaye

  • मेन गेट को सजाने के लिए आप गेंदे के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. फूलों में पीला या नारंगी रंग का चुनाव करें और दोनों को मिलाकर गेट को सजाएं. इसके साथ रंग-बिरंगा दुपट्टा भी लटका दें. ऐसा करने से घर को बिल्कुल फेस्टिव वाइब मिलेगी.
  • फ्लोर की डेकोरेशन के लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप फूलों से रंगोली बना सकते हैं. इसमें आम के पत्तों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. सफेद रंग के लिए चावल का इस्तेमाल करें. बाकी कमरे के गेट पर दुपट्टा और फूलों की माला लटकाएं.
  • पूजा के स्थान को गेंदे के फूल से सजाएं और पीले दुपट्टे से मंदिर को कवर करें. साथ ही, रंग-बिरंगे दीये और अगरबत्ती जलाकर माहौल सेट करें. मंदिर को सजाने के लिए गुलाब को भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बाकी भगवान जी की मूर्ति को भी सजाकर पूजा की शुरुआत की जा सकती है.
  • बालकनी या खिड़कियों में रंग-बिरंगी लाइट्स लगाकर सजावट को सुंदर रूप दें और रात में जलाकर त्योहार की रौनक बढ़ाएं. रेलिंग पर फूलों की माला और छोटे-छोटे दीये को भी लगाने का प्लान करें.

इसे भी पढ़ें- Festival Special: मेहमानों के लिए मिनटों में बनाएं कद्दू का श्रीखंड, स्वाद ऐसा रबड़ी भी पड़ जाएगी फीकी 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ