Dupatta Style for Patiala Suit: लोहड़ी पर हर महिला सुंदर दिखना चाहती है. इसलिए वे पटियाला सूट पहनने का फैसला करती हैं, क्योंकि पंजाबी लोगों को सलवार सूट से ज्यादा पटियाला सूट पसंद होते हैं. लेकिन, अगर आप चाहती हैं कि इस बार आपका लुक ट्रेडिशनल और पिछले साल से अलग दिखे तो आपको दुपट्टा सही तरह से स्टाइल करना होगा. सूट पर दुपट्टा सही तरीके से कैरी किया जाए तो ना सिर्फ नेकलाइन छिप जाती है बल्कि पूरा लुक भी ग्रेसफुल बन जाता है. आइए जानते हैं लोहड़ी स्पेशल कुछ आसान और स्टाइलिश दुपट्टा कैरी करने के तरीके, जिन्हें सुंदर लगने के लिए अपनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- हाई हील्स पहनने के बाद एड़ियों में होता है असहनीय दर्द? सैनिटरी पैड का ये वायरल हैक आएगा काम
पटियाला सूट पर दुपट्टा स्टाइल करने के टिप्स | Dupatta Draping Styling Tips
फ्रंट प्लीट्स स्टाइल- दुपट्टे को सामने से हल्की-हल्की प्लीट्स बनाकर स्टाइल करें. इसे आपको गले के चारों ओर सेट करना होगा ताकि दोनों सिरों को पीछे की ओर कंधों पर डाला जा सके. यह स्टाइल डीप नेकलाइन को पूरी तरह से कवर करने का काम करेगा.
सिंगल साइड ड्रेप लुक- क्लासी लुक पाने के लिए दुपट्टे को एक कंधे से आगे की ओर स्टाइल करें. दुपट्टे से नेक एरिया को अच्छी से कवर करें. यह स्टाइल खासकर लोहड़ी की शाम के फंक्शन के लिए परफेक्ट है.
दुपट्टा स्टोल की तरह डालें- आप दुपट्टे को स्टोल की तरह भी कैरी कर सकते हैं. इससे डीप नेकलाइन छिप जाती है और आपको एक मॉर्डन लुक भी मिलता है. हालांकि, आप दुपट्टे की जगह शॉल भी कैरी कर सकते हैं.
हैवी दुपट्टे आएगा काम- अगर आपका पटियाला सूट सिंपल है या आपको हैवी लुक चाहिए तो फुलकारी दुपट्टे का चुनाव करें. इसे सामने से अच्छी तरह से फैलाकर कैरी करें.
पटियाला सूट ऐसे करें स्टाइल
- आप चटख और ब्राइट कलर का पटियाला सूट वियर कर सकती हैं, क्योंकि लोहड़ी के मौके पर ऐसे ही रंग कैरी किए जाते हैं.
- पटियाला सूट की खूबसूरती दुपट्टे कैरी करने के स्टाइल से बदल जाती है. इसलिए दुपट्टे को स्टाइल करने पर ध्यान दें.
- सूट के साथ लाइट ज्वेलरी कैरी करें और अपना लुक क्लासी बनाएं. झुमके या चांद बाली पहनने का फैसला करें.
- फुटवियर में पंजाबी जूतियां या मोजड़ी का चुनाव करें. यह पंजाबी सूट पर बहुत ही अच्छी लगती हैं.
इसे भी पढ़ें- Lohri Special: गर्म पानी की इस ट्रिक से बनाएं परफेक्ट मक्के की गोल रोटी, बिना टूटे अच्छी तरह से फूलेंगी रोटियां
संबंधित खबरें
Diwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 hr agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
3 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
3 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
4 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
5 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
6 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
9 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
23 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines