Lohri Special: गर्म पानी की इस ट्रिक से बनाएं परफेक्ट मक्के की गोल रोटी, बिना टूटे अच्छी तरह से फूलेंगी रोटियां

Makki Ki Roti Kaise Banaen: लोहड़ी पर ज्यादातर घरों में मक्के की रोटी और सरसों का साग बनाया जाता है. यह डिश ना सिर्फ पारंपरिक है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसे सही तरह से बनाने के लिए ये हैक काम आ सकते हैं.

Makki Ki Roti Kaise Banaen

मक्के की रोटी बनाने की विधि, Image Credit- Freepik

Makki Ki Roti Recipe: लोहड़ी का त्यौहार आते ही घरों में मक्के की रोटी और सरसों का साग बनना शुरू हो जाता है. कई लोग सर्दियों में भी मक्के की रोटी बनाना पसंद करते हैं. हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि मक्के की रोटी बनाते वक्त टूट जाती है या वो गोल नहीं बनती. कई बार बन भी जाती है तो तवे पर फैल जाती है और चिपक जाती है. मक्के की रोटी बनाते वक्त अगर आपके साथ भी यही दिक्कतें आती हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको बताएंगे गर्म पानी की एक आसान ट्रिक, जिससे मक्के की रोटियां ना सिर्फ गोल बनेंगी बल्कि अच्छी तरह फूल भी जाएंगी. 

विज्ञापन
विज्ञापन

मक्के की रोटी बनाने की विधि | How To Make Makki Ki Roti

क्या है गर्म पानी की यह ट्रिक? 

मक्के के आटे में ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए इसमें लचीलापन कम होता है. वहीं, अगर ठंडे पानी से आटा गूंथा जाता है तो रोटी बेलते वक्त टूट जाती है या इसमें दरारें पड़ने लगती हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप मक्के की रोटी बनाने के लिए गर्म पानी से आटा गूंथना शुरू करें.

मक्के की रोटी बनाने की विधि 

सामग्री 

  • मक्के का आटा- 2 कप
  • गर्म पानी- जरूरत के हिसाब से 
  • नमक- स्वादानुसार
  • देसी घी या मक्खन- सेंकने के लिए

विधि 

  • सबसे पहले मक्के के आटे को एक परात में निकालें और नमक को भी डाल दें. अब थोड़ा-थोड़ा करके गर्म पानी डालें और चम्मच या हाथ से मिलाते जाएं. 
  • जब आटा अच्छी तरह से मिल जाए तो 5 मिनट तक मसलकर आटे को नरम बना लें. फिर गूंथे हुए आटे को ढककर 10 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें. 
  • इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है और रोटी बनाते समय फटेगी नहीं. अब रोटी बनाना शुरू करें और बेलने के लिए बेलन का इस्तेमाल ना करें.
  • बेहतर होगा कि आप हथेलियों पर थोड़ा पानी लगाएं और आटे की लोई को हथेलियों के बीच दबाकर धीरे-धीरे आकार की रोटी बना लें. 
  • अगर चाहें तो पॉलिथीन शीट या केले के पत्ते पर भी रोटी थपथपाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. अब रोटी को सेंकने की बारी है. इसके लिए गैस पर एक तवा रखें. 
  • पहले एक साइड हल्की ब्राउन होने दें और फिर दूसरी तरफ पलटें और अच्छी तरह से पकने दें. दोनों साइड अच्छी तरह सेंकें और गैस हल्की करें. 
  • आखिर में गरमा-गरम मक्के की रोटी पर देसी घी या सफेद मक्खन लगाएं और प्लेट में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें- Lohri Special Recipe: लोहड़ी के लिए तैयार करके रखें गुड़ की स्वादिष्ट रेवड़ी, शेफ कुणाल कपूर से जानिए किन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ