Lohri Special: पटियाला सूट के डीप नेकलाइन को छिपाने के लिए अपनाएं दुपट्टा कैरी करने के ये स्टाइल, लुक लगेगा एकदम एलिगेंट

Patiala Suit Dupatta Draping: लोहड़ी पर सुंदर दिखने के लिए आप पटियाला सूट पर दुपट्टा अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं. दुपट्टा सही तरह से कैरी करने से डीप नेकलाइन भी छिप जाती है और लुक भी ग्रेसफुल बन जाता है. 

Patiala Suit Dupatta Draping

पटियाला सूट पर दुपट्टा स्टाइल करने के टिप्स. Image Credit- News24

Dupatta Style for Patiala Suit: लोहड़ी पर हर महिला सुंदर दिखना चाहती है. इसलिए वे पटियाला सूट पहनने का फैसला करती हैं, क्योंकि पंजाबी लोगों को सलवार सूट से ज्यादा पटियाला सूट पसंद होते हैं. लेकिन, अगर आप चाहती हैं कि इस बार आपका लुक ट्रेडिशनल और पिछले साल से अलग दिखे तो आपको दुपट्टा सही तरह से स्टाइल करना होगा. सूट पर दुपट्टा सही तरीके से कैरी किया जाए तो ना सिर्फ नेकलाइन छिप जाती है बल्कि पूरा लुक भी ग्रेसफुल बन जाता है. आइए जानते हैं लोहड़ी स्पेशल कुछ आसान और स्टाइलिश दुपट्टा कैरी करने के तरीके, जिन्हें सुंदर लगने के लिए अपनाया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला सूट पर दुपट्टा स्टाइल करने के टिप्स | Dupatta Draping Styling Tips 

फ्रंट प्लीट्स स्टाइल- दुपट्टे को सामने से हल्की-हल्की प्लीट्स बनाकर स्टाइल करें. इसे आपको गले के चारों ओर सेट करना होगा ताकि दोनों सिरों को पीछे की ओर कंधों पर डाला जा सके. यह स्टाइल डीप नेकलाइन को पूरी तरह से कवर करने का काम करेगा. 

सिंगल साइड ड्रेप लुक- क्लासी लुक पाने के लिए दुपट्टे को एक कंधे से आगे की ओर स्टाइल करें. दुपट्टे से नेक एरिया को अच्छी से कवर करें. यह स्टाइल खासकर लोहड़ी की शाम के फंक्शन के लिए परफेक्ट है. 

विज्ञापन

दुपट्टा स्टोल की तरह डालें- आप दुपट्टे को स्टोल की तरह भी कैरी कर सकते हैं. इससे डीप नेकलाइन छिप जाती है और आपको एक मॉर्डन लुक भी मिलता है. हालांकि, आप दुपट्टे की जगह शॉल भी कैरी कर सकते हैं.

हैवी दुपट्टे आएगा काम- अगर आपका पटियाला सूट सिंपल है या आपको हैवी लुक चाहिए तो फुलकारी दुपट्टे का चुनाव करें. इसे सामने से अच्छी तरह से फैलाकर कैरी करें.

विज्ञापन

पटियाला सूट ऐसे करें स्टाइल

  • आप चटख और ब्राइट कलर का पटियाला सूट वियर कर सकती हैं, क्योंकि लोहड़ी के मौके पर ऐसे ही रंग कैरी किए जाते हैं.
  • पटियाला सूट की खूबसूरती दुपट्टे कैरी करने के स्टाइल से बदल जाती है. इसलिए दुपट्टे को स्टाइल करने पर ध्यान दें.
  • सूट के साथ लाइट ज्वेलरी कैरी करें और अपना लुक क्लासी बनाएं. झुमके या चांद बाली पहनने का फैसला करें.
  • फुटवियर में पंजाबी जूतियां या मोजड़ी का चुनाव करें. यह पंजाबी सूट पर बहुत ही अच्छी लगती हैं.  

इसे भी पढ़ें- Lohri Special: गर्म पानी की इस ट्रिक से बनाएं परफेक्ट मक्के की गोल रोटी, बिना टूटे अच्छी तरह से फूलेंगी रोटियां

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ