Patanjali Yogpeeth: व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण लोग अक्सर अपनी सेहत को लेकर परेशान रहते हैं. आजकल काम में व्यस्त रहने के लिए व्यक्ति खुद के लिए समय नहीं निकाल पाता है. खानपान में मिलावट के कारण भी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इन सभी से बचने के लिए योग, ध्यान, नियम और पतंजलि के एक्सपर्ट्स. योगगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में थेरेपी के जरिए सेहत को अच्छा रख सकते हैं. शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने यानी बॉडी डिटॉक्स के लिए नेचुरल थेरैपीज की मदद ले सकते हैं.
बॉडी डिटॉक्स के लिए नेचुरल थेरेपी
पतंजलि में डिटॉक्स थेरेपी से शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं. हरिद्वार स्थिति पतंजलि योगपीठ में डिटॉक्स थेरेपी करा सकते हैं. जिसे आमतौर पर ‘पंचकर्म’ कहते हैं. बॉडी डिटॉक्स और कायाकल्प के लिए पंचकर्म आयुर्वेदिक प्रक्रिया की मदद ले सकते हैं. बता दें कि, पंचकर्म विशेष डिटॉक्स प्रक्रिया है. इसके लिए पतंजलि कायाकल्प थेरेपी त्वचा रोगों और शारीरिक शुद्धिकरण के लिए दिव्य कायाकल्प वटी, कायकल्प क्वाथ और कायकल्प तेल का उपयोग कर सकते हैं. यह चीजें नीम, हल्दी, मंजिष्ठा और आंवला आदि जड़ी-बूटियों से बनी हैं. यह चर्म रोगों को दूर करने में फायदेमंद हैं.
बॉडी डिटॉक्स के लिए पंचकर्म क्रिया
वासना – बॉडी डिटॉक्स के लिए कफ दोष को दूर करने के लिए उल्टी के जरिए शरीर की सफाई की जाती है. उल्टी से शरीर की गंदगी को बाहर निकाला जाता है.
विरेचन – पित्त दोष को शांत करने के लिए जड़ी-बूटियों की मदद से दस्त की प्रक्रिया की जाती है. इससे पित्त दोष शांत होता है.
ये भी पढ़ें – सर्वांगीण विकास के लिए बेस्ट है पतंजलि गुरुकुलम, खेलों के माध्यम से होती है फिजिकल ग्रोथ
बस्ती – बॉडी डिटॉक्स करने और वात दोष को नियंत्रित करने के लिए हर्बल तेल और काढ़े का मलाशय में प्रयोग किया जाता है.
नस्य – नाक के छिद्रों में दवा डाली जाती है. यह प्रक्रिया साइनस और सिर के रोगों को दूर करने के लिए कारगर होती है.
रक्तमोक्षण – त्वचा रोगों को दूर करने और रक्त को शुद्ध करने के लिए रक्तमोक्षण थेरेपी की जाती है. इस प्रक्रिया में जोंक के जरिए प्रभावित स्थान से दूषित रक्त चूसा जाता है. सुई से नसों में छोटा सा छेद करके खून निकाला जाता है. यह त्वचा रोगों, मुंहासों, जोड़ों के दर्द को खत्म करता है.
बॉडी डिटॉक्स के फायदे
बॉडी डिटॉक्स के जरिए शरीर की शुद्धि होती है. शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं. बॉडी डिटॉक्स से सेहत अच्छी रहती है. पाचन बेहतर होता है, वजन नियंत्रण में रहता है और त्वचा में निखार आता है. शरीर के स्वस्थ्य रहने से ऊर्जा में वृद्धि होती है. ब्लड साफ होने से इम्यूनिटी बढ़ती है और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है. चर्म रोग से परेशान लोगों के लिए बॉडी डिटॉक्स बहुत ही जरूरी है. यह खून को साफ कर चेहरे के दाग-धब्बे कम करता है और त्वचा पर प्राकृतिक चमक आती है.
ये भी पढ़ें – विकास में मददगार है योग और ध्यान, पतंजलि गुरुकुलम में संवरता है बच्चों का भविष्य
संबंधित खबरें
सर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 hr agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 hr agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
2 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
4 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
4 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
7 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
21 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines