Pasta Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी पास्ता, जानें रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Pasta Recipe: बात जब इटालियन फूड की आती है तो ज्यादातर लोग पिज्जा के अलावा पास्ता भी पसंद करते हैं। सिर्फ बच्चे ही नहीं बड़े-बूढ़े भी पास्ता खाना पसंद करते हैं। हालांकि, जब इसे घर में बनाया जाए तो परिवार के लोग रेस्टोरेंट टेस्ट को मिस कर रहे होते हैं।
अगर आपके घर में भी कुछ ऐसा ही रहता है और आप चाहते हैं कि सभी सदस्य घर का बना पास्ता खाएं तो आप बनाने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। आज हम आपको रेस्टोरेंट जैसी पास्ता रेसिपी बताने जा रहे हैं जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लग सकता है। बच्चे से लेकर बड़े-बूढ़े चाव के साथ इस पास्ता रेसिपी को पसंद कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
और पढ़िए – Breakfast Recipe: बनाना है कुछ स्पेशल? ट्राई करें पोटैटो फ्रैंकी रेसिपी
रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी पास्ता बनाने के लिए एक पैन या कड़ाही में तीन कप पानी डालें और उसमें नमक डालकर उबाल लें। इसके बाद इसमें पास्ता मिलाकर अच्छे उबाल आने दें।
पास्ता पक जानें के बाद उसे पानी से निकालकर अलग रख दें। हो सके तो ठंडे पानी से पास्ता को एक बार छानते हुए निकाल लें।
अब फिर से गैस ऑन करें और उस पर पैन रखें। इसमें दो बड़ा चम्मच तेल का डालकर गरम कर लें। इसके बाद बारीक कटा लहसुन और प्याज डालकर अच्छे से भून लें।
अब इसमें टमाटर प्यूरी और नमक को मिक्स करके चलाएं। करीब 5 मिनट तक इसे भी पका लें। इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर अमचूर पाउडर और धनिया पाउडर मिक्स करें। इसके बाद स्वादानुसार नमक डालकर 5 मिनट तक भून लें।
आखिर में उबाला हुआ पास्ता मसाले में मिला दें। इसे 4 से 5 मिनट पकाने के बाद ऊपर से टेमैटो केचप मिक्स करके गैस बंद कर दें। इस तरह से रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी पास्ता रेसिपी तैयार हो जाएगी, जिसे आप अपने हिसाब से सर्व कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: