हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शरीर से आने वाली पसीने की बदबू को कम कैसे करें? बाबा रामदेव ने बताया किस तरह मिनटों में पाया जा सकता है छुटकारा

Pasine Ki Badbu: अगर आप शरीर से आ रही बदबू से परेशान हैं तो आपको मार्केट के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बजाय बाबा रामदेव के नुस्खे अपनाने चाहिए. इन टिप्स की मदद से आप अंदरूनी तौर पर आ रही बदबू से छुटकारा पा सकते हैं.  

विज्ञापन
बाबा रामदेव ने बताया शरीर से आने वाली पसीने की बदबू को कम कैसे करें?  Image Credit- Shutterstock

Body Odor Prevention Tips: रोजाना नहाने के बाद भी कई लोगों के शरीर से पसीने की बदबू आती है. सर्दियों में भी बदबू आने की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं. इस समस्या से बचने के लिए कई लोग मार्केट के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही बदबू दोबारा आना शुरू हो जाती है. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो आपको बाबा रामदेव के बताए टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए. बाबा रामदेव का कहना है कि यह समस्या ज्यादा पसीना आने, शरीर की सही सफाई ना करने या खानपान की गलत आदतों की वजह से होती है. अगर आप भी इस परेशानी का सामना रोज कर रहे हैं तो बाबा रामदेव के बताए टिप्स को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. यकीनन कुछ ही दिनों में आपको फायदा महसूस होने लगेगा.  

इसे भी पढ़ें- गर्दन पर परफ्यूम लगाना बन सकता है ‘खतरा’! आज ही बदलें ये आदत, वरना…

शरीर से बदबू आने के कारण

  • ज्यादा पसीना आना  
  • सफाई ना करना
  • खराब लाइफस्टाइल
  • पानी कम पीना
  • कपड़ों का गलत चुनाव करना
  • हार्मोनल बदलाव होना 

बाबा रामदेव ने बताया शरीर से आने वाली पसीने की बदबू को कम कैसे करें?  

  • बाबा रामदेव का कहना है कि आप गर्म पानी में शीला तुलसी डालकर पीने से फायदा होता है. इसमें केसर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है. आप शिलाजीत को भी गर्म पानी में डालकर सेवन कर सकते हैं.  
  • शरीर से पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के पत्तों से स्नान कर सकते हैं. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर की गंदगी को साफ करने का काम करेंगे. आपको नहाने के पानी में नीम की पत्तियां उबालकर डालनी होंगी और यह पानी स्नान के लिए इस्तेमाल करना होगा. 
  • बाबा रामदेव के अनुसार शरीर की अंदरूनी सफाई बहुत जरूरी है, इसके लिए आप त्रिफला चूर्ण को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण डालें और रात में इसका सेवन करें.
  • बाबा रामदेव ने सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है. कई बार कपड़ों की वजह से भी बदबू आने की समस्या पैदा हो जाती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप सिंथेटिक कपड़ों से बचें और सूती कपड़े पहनें, ताकि पसीना सूख सके.

इन बातों का रखें ध्यान 

  • रोजाना नहाएं और शरीर को अच्छी तरह साफ रखें.  
  • बगल, पैर और बाकी हिस्सों को साफ और सूखा रखें.  
  • अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो हल्के कपड़े पहनें.  
  • दिन में खूब पानी पिएं, ताकि शरीर से गंदे टॉक्सिन बाहर निकल सकें.
  • नहाने के बाद शरीर को पूरी तरह से सुखाकर कपड़े पहनें.

इसे भी पढ़ें- Boots Cleaning: महंगे बूट्स को इन चीजों से बिल्कुल ना करें साफ, वरना 1 महीने के अंदर हो सकते हैं खराब 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola