Boots Cleaning: महंगे बूट्स को इन चीजों से बिल्कुल ना करें साफ, वरना 1 महीने के अंदर हो सकते हैं खराब 

Boots Cleaning Mistakes: आज हम आपको बूट्स को साफ करने का सही तरीका बताएंगे. साथ ही, यह भी जानेंगे कि आपको किन चीजों से बूट्स बिल्कुल भी साफ नहीं करने चाहिए. कुछ चीजें ऐसी हैं जो बूट्स की लाइफ कम करने का काम कर रही हैं. 

Boats Cleaning Mistakes

बूट्स साफ करते समय इन चीजों से बचना चाहिए. Image Credit- Shutterstock

Boots Jute Saaf Karne Ka Sahi Tarika: इस मौसम में सबसे ज्यादा जूते पहने जाते हैं, ताकि पैरों को ठंड से बचाया जा सके और गर्म रखा जा सके. इसलिए कुछ लोग स्पोर्ट्स शूज पहनना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लॉन्ग बूट्स या लेदर शूज वियर करते हैं. हालांकि, जूते ड्रेस के हिसाब से सेलेक्ट किए जाते हैं, ताकि स्टाइलिश लुक मिल सके और चलने-फिरने में भी आसानी हो जाए. हालांकि, रोज जूते पहनने से आराम तो मिलता है, लेकिन यह बहुत ही जल्दी गंदे हो जाते हैं. स्पोर्ट्स शूज आसानी से साफ हो जाते हैं, लेकिन बूट्स से गंदगी हटाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. कुछ लोग बिना सोचे-समझे बूट्स को साफ कर लेते हैं और वो खराब हो जाते हैं. इसलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनसे बूट्स कभी भी साफ नहीं करने चाहिए. साथ ही, यह भी बताएंगे कि कैसे आप घर पर बूट्स को साफ कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बूट्स साफ करते समय इन चीजों से बचना चाहिए

  • बूट्स को कभी भी गर्म पानी से साफ नहीं करना चाहिए. लेदर के बूट्स को बिल्कुल भी साफ नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे जूतों का लेदर और मटेरियल खराब हो सकता है. साथ ही, बार-बार बूट्स को गर्म पानी से साफ करने से इसका रंग फीका पड़ जाता है.
  • जरूरत से ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल करने से बूट्स का रंग फीका पड़ने लगता है. हालांकि, बूट्स को एक से दो बार केमिकल से साफ किया जा सकता है, लेकिन ब्लीच का इस्तेमाल करना लेदर को खुदरा बना सकता है.  
  • हार्ड ब्रश से भी जूते बिल्कुल भी साफ ना करें, क्योंकि कठोर ब्रश से चमड़ी खराब हो जाती है. इस पर खरोंच पड़ जाती है और अगर बूट्स लेदर के हैं तो उनका फटने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है.

बूट्स को साफ करने का सही तरीका क्या है?

  • रोजाना बूट्स को साफ ना करें, क्योंकि इससे जूते खराब हो सकते हैं.
  • इसे साफ करने के लिए हल्के ब्रश का इस्तेमाल करें.  
  • धोने के बजाय हल्के गीले कपड़े पर लगाकर बूट्स को धीरे-धीरे साफ करें.  
  • लेदर बूट्स को चमकाने के लिए आप क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं.  
  • बूट्स को हमेशा नमी वाली जगह से दूर रखें.  

इसे भी पढ़ें- Aloe Vera Peel Uses: एलोवेरा के छिलके फेंके नहीं, चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए इन तरीकों से करें इस्तेमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ