गर्दन पर परफ्यूम लगाना बन सकता है 'खतरा'! आज ही बदलें ये आदत, वरना…

How To Apply Perfumes: क्या आप भी गर्दन पर परफ्यूम लगाते हैं? अगर हां, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समसायओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स.

Perfume On Neck Side Effects

गर्दन पर परफ्यूम क्यों नहीं लगाना चाहिए?

Perfume Ke Side Effects In Hindi: परफ्यूम लगाना आज की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. घर से निकलने से पहले गर्दन या गले पर परफ्यूम स्प्रे करना ज्यादातर लोगों के बीच एक आम आदत बन चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटी-सी आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है? फर्टिलिटी और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉक्टर क्रिस्टाबेल अकिनोला के अनुसार, गर्दन पर परफ्यूम लगाना हार्मोन से जुड़ी गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है. दिखने में यह आदत भले ही आम लगे, लेकिन शरीर के इस हिस्से की संवेदनशीलता इसे खतरनाक बना देती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्दन पर परफ्यूम लगाना क्यों हो सकता है नुकसानदेह?

डॉक्टर बताती हैं कि, गर्दन की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है, जिससे केमिकल्स जल्दी शरीर में एब्जॉर्ब हो जाते हैं.

  • इस हिस्से में खून की नलियां ज्यादा होती हैं, इसलिए परफ्यूम के हानिकारक तत्व सीधे ब्लड में पहुंच सकते हैं.
  • गर्दन के ठीक नीचे थायरॉइड ग्लैंड (Thyroid gland) होती है, जो वजन, एनर्जी, मूड, हार्ट रेट और हार्मोन बैलेंस को कंट्रोल करती है. ऐसे में लगातार परफ्यूम के संपर्क में रहने से थायरॉइड की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है.

परफ्यूम से होने वाले खतरे

विज्ञापन
  • कई परफ्यूम में Endocrine Disruptors नाम के केमिकल पाए जाते हैं, जो हार्मोन सिस्टम को बिगाड़ सकते हैं.
  • रोज गर्दन पर परफ्यूम लगाने से ये तत्व धीरे-धीरे शरीर में जमा होने लगते हैं.
  • इसके कारण थायरॉइड डिसफंक्शन, बिना वजह वजन बढ़ना या घटना, लगातार थकान और हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है.
  • इतना ही नहीं, महिलाओं में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं और प्रेग्नेंसी के दौरान मुश्किलें बढ़ने का खतरा भी रहता है.

परफ्यूम कहां लगाना चाहिए?

  • गर्दन और गले पर परफ्यूम स्प्रे करने से बचें. इससे बेहतर है कि आप अपने कपड़ों पर हल्का-सा स्प्रे कर लें, ये ज्यादा सुरक्षित विकल्प है.
  • बालों के सिरों पर परफ्यूम लगाया जा सकता है, लेकिन स्कैल्प से दूर रखना जरूरी है.
  • जरूरत हो तो शरीर के निचले हिस्से, जैसे कमर के नीचे, पर परफ्यूम का हल्का इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: विटामिन K की कमी से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया किन चीजों को आहार में शामिल करने से होता है फायदा 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ