दिवाली का खास त्योहार नजदीक है, जिसे लेकर तैयारियां भी हर घर में तेज हो गई हैं. इस दिन घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहता है और लोग साथ मिलकर इस खूबसूरत त्योहार को मनाते हैं. ऐसे में अगर मेहमानों के सामने कुछ स्वादिष्ट पकवान पेश किया जाए, तो त्योहार का मजा और बढ़ जाता है. हम आपको इस स्टोरी में एक ऐसे ही स्वादिष्ट डिश के बारे में बताएंगे, जिसका नाम है स्पेशल पश्तूनी जर्दा पुलाव. इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि खाने वाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे और आपसे इसकी रेसिपी मांगने लगेंगे. आइए जानते हैं आप कैसे दिवाली के त्योहार को इस पकवान के साथ और बेहतर बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दिवाली पर मेहमानों के लिए इंस्टेंट बनाएं ये नो-कुक स्नैक्स, मिनटों में हो जाएंगे तैयार
किन चीजों से तैयार होगा पश्तूनी जर्दा पुलाव
- 750- 1 किलो ग्राम सेला चावल
- 200 ग्राम घी
- 6-7 हरी इलायची
- 6 बड़ी इलायची
- 2 दालचीनी स्टिक
- 3-4 तेजपत्ता
- 150 ग्राम खोया
- 4 लौंग
- 5 ग्राम सौंफ
- 200 ग्राम चीनी
- 25 ग्राम पिस्ते
- 25 ग्राम बादाम
- 50 ग्राम काजू
- 1 ग्राम केसर
- 50 ग्राम किशमिश
- 1/2 टी स्पून गुलाब जब
- थोड़ा दूध
घर पर कैसे बनाएं पश्तूनी जर्दा?
- पश्तूनी जर्दा बनाने के लिए सबसे पहले चावल को एक घंटे के लिए भिगो कर रख दें और जब चावल अच्छे से भीग जाएं, तो पानी निकाल कर एक साइड रख दें.
- अब एक बाउल में दूध लें और उसमें केसर, गुलाब जल और चीनी को अच्छे तरह मिला लें.
- अब एक पैन में 10 से 15 कप पानी गर्म करें और जब यह उबलने लगे तो इसमें भीगे हुए चावल डालें दें और तब तक पकाएं जब तक ये 80% तक न पक जाए. इस बात का ध्यान रखें कि चावल नरम नहीं होने चाहिए बल्कि चबाने लायक रहे.
- चावल का पानी निकाल लें और इसमें आधा घी मिला लें. बाकी बचे हुए घी को एक पैन में गर्म करें और इसमें ड्राई फ्रूट्स को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से भूने.
- अब उसी पैन में हरी इलायची, काली इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता, लौंग और सौंफ डालकर करीब 30 सेकंड भूनें ताकि अच्छी खुशबू आए.
- अब इसमें दूध वाला मिश्रण डालें और उबालें और फिर चावल डालें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें. ध्यान रखें कि पैन का ऊपर से ढककर रखें.
- समय पूरा होने के बाद गैस बंद कर दें और उर से खोया और अन्य ड्राई फ्रूट्स डालकर मेहमानों के सामने सर्व करें.
यह भी पढ़ें: दिवाली में घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा स्वादिष्ट काजू कतली? यहां जानिए बनाने की आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
4 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
4 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
9 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
10 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
11 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines