Papad Tacos Recipe: भारतीय खाना पापड़ और अचार के बिना अधूरा है। अक्सर हम पापड़ को साइड डिश के रूप में खाते हैं कभी दाल के साथ तो कभी पुलाव के साथ। लेकिन क्या आपको पता है पापड़ से आप एक मेन डिश भी बना सकते हैं। सही पढ़ा आपने, आज हम आपको पापड़ की एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसके बाद पापड़ साइड डिश नहीं बल्कि मेन डिश के तौर पर खाया जाएगा। आइए जानते हैं।
शायद ही आपने पापड़ से बना कोई स्नैक्स खाया होगा। लेकिन आज हम आपको पापड़ से टाकोज बनाना सिखाएंगे। सब्जियों से भरपूर टाकोज हेल्दी तो होता ही है साथ में इसे बनाना भी आसान है। ये इतना स्वादिष्ट होता है कि इसे खाने के बाद आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री की जरूरत है और इसे कैसे बनाया जाए।
ये भी पढ़ें- बचे हुए चावल को फेंकने के बजाय बनाएं ये चॉकलेट केक, खाने के बाद बोलेंगे वाह!
सामग्री
- पापड़
- प्याज
- टमाटर
- खीरा
- कॉर्न
- राजमा
- पनीर
- लहसुन
- नमक (स्वादानुसार)
- काला नमक (स्वादानुसार)
- चाट मसाला
- काली मिर्च
- सॉस
- लेस या चिप्स
पापड़ टाकोज बनाने की रेसिपी
- पापड़ से टाकोज बनाने के लिए हम सबसे पहले पापड़ को एक पैन में गर्म कर लेंगे।
- इसके बाद गर्म पापड़ को एक गिलास में रख देंगे।
- अब हम मेयोनीज तैयार कर लेंगे ।
- इसके लिए हम ग्राइंडर में पनीर, लहसुन और नमक को डालकर ग्राइंड कर लेंगे।
- मेयोनीज बनकर तैयार है। अब टाकोज के लिए मसाला तैयार करेंगे।
- मसाले के लिए सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, खीरा को बारीक काट लें।
- अब एक बर्तन में कटी हुई सब्जियां, कॉर्न, सॉस, काला नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मसाले को पापड़ में भर दें और ऊपर से लेज को चूर कर के डाल देंगे।
- अब टाकोज को मेयोनीज से गार्निश कर लें।
- पापड़ टाकोज बनकर तैयार है। अब आप इसे चाय के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें- मैंगो लड्डू बनाना बेहद आसान, स्वाद में लाजवाब, मिनटों में होंगे तैयार
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
6 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
8 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
23 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines