हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

झुलसाती तपिश में AC की तरह ठंडी हवा देगा पंखा, काम आएगा ये देसी जुगाड़

Pankha AC Ki Tarah Hawa Dena: गर्मियों में पंखा बहुत ही ज्यादा गर्म हवा देता है. इसलिए ज्यादातर लोग पंखा बंद रखते हैं, लेकिन आप ऐसा ना करें क्योंकि हम आपके साथ कुछ ऐसे टिप्स साझा कर रहे हैं जिनकी मदद से पंखा भी एसी की तरह ठंडी हवा देने का काम करेगा.

विज्ञापन
पंखे की ठंडी हवा कैसे करें? Image Credit- Powerwizard

Fan Air Like AC: गर्मियों की झुलसाती गर्मी में जब पंखा भी गर्म हवा देने लगता है, तब राहत पाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए लोग एसी या कूलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ लोग एसी नहीं खरीद पाते क्योंकि उनका बजट नहीं होता. कुछ लोग एसी को सिर्फ इसलिए नहीं लगवाते क्योंकि एसी हेल्थ को कई तरह के नुकसान पहुंचाने का काम करता है. हालांकि, हर किसी के पास AC या कूलर होना जरूरी नहीं, क्योंकि कुछ आसान देसी जुगाड़ अपनाकर आप अपने पंखे से भी ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं. बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के ये छोटे-छोटे टिप्स आपको तेज गर्मी से तुरंत राहत दिला सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Vrat Recipe: नवरात्रि व्रत के लिए बनाएं चटपटे दही आलू, सिर्फ 10 मिनट में हो जाएंगे तैयार

पंखे की ठंडी हवा कैसे करें? | Tips To Do Fan Air Like AC

बर्फ से बनाएं देसी कूलर- बर्फ का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको एक बड़े बर्तन या बोतल में बर्फ भरकर रखना होगा. फिर पंखे के ठीक सामने रखकर पंखा चलाना होगा. ऐसा करने से जब हवा चलेगी और कमरा ठंडा हो जाएगा.
गीले कपड़ा आएगा काम– पंखे की हवा ठंडी रखने के लिए जरूरी है कि आप सूती कपड़े का इस्तेमाल करें. कपड़ा ठंडे पानी में भिगो लें और फिर पंखे के सामने टांग दें. जब हवा इस गीले कपड़े से गुजरती है तो उसका तापमान कम हो जाता है और ठंडी हवा मिलती है.
सही दिशा में पंखा चलाएं- पंखे की दिशा बहुत मायने रखती है. पंखे को खिड़की की ओर करके रखें. फिर इससे कमरे में क्रॉस वेंटिलेशन बनता है और गर्म हवा बाहर निकल जाती है.
कमरे को रखें ठंडा- दिन में पर्दे या ब्लाइंड्स बंद रखें. फिर छत और दीवारों को ज्यादा गर्म होने से बचाएं. साथ ही, रात में खिड़कियां खोलकर ठंडी हवा अंदर आने दें. इससे पंखे की ठंडक और ज्यादा असरदार हो जाती है.
पंखे के आगे पॉलिथीन लगाएं- यह जुगाड़ सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल होता है. इस हैक हो अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस पंखे के आगे पोलीथीन को लगा लेना है.

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

  • हवा ठंडा करने के लिए पानी का सही तरह से इस्तेमाल करें, वरना इसकी मोटर खराब हो जाएगी.
  • गीले कपड़े को सीधे पंखे पर ना बांधें क्योंकि ऐसा करने से पंखड़ियां खराब हो जाएंगी.
  • छोटे कमरे में ये तरीके ज्यादा अच्छा काम करते हैं.

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी एक सांस में गटक जाते हैं एक बोतल पानी? नुकसान जान ऐसा सोचने से भी डरेंगे!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola