Paneer Vs Chana: शाकाहारी लोगों को अक्सर ही यह कंफ्यूजन होती है कि प्रोटीन का इनटेक पूरा करने के लिए पनीर को अपनी थाली में जगह दें या फिर चने को. एक तरह से देखा जाए तो दोनों ही अपने आप में प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं. लेकिन, इनके पोषण में काफी फर्क है. इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है कि सिर्फ ज्यादा प्रोटीन होना ही किसी खाने को हर किसी के लिए बेस्ट नहीं बना देता, बल्कि एक व्यक्ति की जरूरत, उसका वजन और पाचन भी उतना ही मायने रखते हैं. तो आइए जानते हैं कि पनीर और चना में से किसमें ज्यादा प्रोटीन (Protein Rich) है और किसके लिए क्या खाना बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें- मानसून में ये 5 सब्जियां पेट को रखती हैं साफ, न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा एसिडिटी और ब्लोटिंग नहीं होगी
प्रोटीन के लिए पनीर या चना
अगर हम 100 ग्राम पनीर और 100 ग्राम चना, दोनों की एक समान मात्रा में तुलना करें तो पनीर में लगभग 18 से 22 ग्राम प्रोटीन मिलेगा और वहीं दूसरी तरफ 100 ग्राम पके चने में 8 से 9 ग्राम प्रोटीन होता है. अगर बाकी न्यूट्रिशन की बात करें तो पनीर में लगभग 265 कैलोरी और 20 ग्राम फैट होता है, जबकि चने में लगभग 160 से 170 कैलोरी, 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 8 ग्राम फाइबर होता है. पनीर में कैल्शियम और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जबकि चने में आयरन, फोलेट और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं.
अगर सिर्फ प्रोटीन बढ़ाना है
यह साफ है कि पनीर में चने की अपेक्षा ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है. अगर आपका असली गोल अपनी मसल्स की ग्रोथ कराना है तो ये जरूरी है कि आपका प्रोटीन इनटेक अच्छा हो. इसके लिए आपको अपनी डाइट में पनीर को ऐड करना ज्यादा अच्छा होगा. लेकिन, इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि पनीर को सीमित मात्रा में ही खाया जाए क्योंकि इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कैलोरी और फैट भी ज्यादा होता है.
चना में कम प्रोटीन, फिर भी क्यों है खास?
चने को केवल उसमें पाए जाने वाले प्रोटीन की मात्रा से आंकना सही नहीं है. चने में भले ही प्रोटीन (Protein In Chana) पनीर जितना न हो, लेकिन इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराने में काफी कारगर है और पाचन क्रिया को भी बेहतर करता है. चने में कैलोरी भी कम होती है और उसी के साथ इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए चना एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
किसे क्या खाना चाहिए?
सही चुनाव करने के लिए अपने आप से बस एक ही सवाल पूछें कि आपको अपना वजन घटाना है या फिर मसल्स बनानी हैं. अगर आपका जवाब मसल्स बढ़ाना है तो पनीर को अपनी थाली में ऐड करें. लेकिन, अगर आपका जवाब है वजन कम करना, तो अपनी थाली में चने को ऐड करें. कोशिश ये रखें कि आप संतुलित मात्रा में सभी चीजें खाएं.
यह भी पढ़ें- घर में पड़ी लौकी से बनाएं 3 लाजवाब नाश्ते, बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
12 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
17 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
19 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
23 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines