मानसून में ये 5 सब्जियां पेट को रखती हैं साफ, न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा एसिडिटी और ब्लोटिंग नहीं होगी

Vegetables For Monsoon: बरसात के दिनों में खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है जिससे सेहत दुरुस्त रह सके. ऐसे में यहां जानिए वो कौन सी सब्जियां हैं जिन्हें इस मौसम में खाने पर फायदा मिलता है.

best monsoon vegetables
1 / 7
best monsoon vegetables

Monsoon Vegetables To Eat: बरसात के मौसम में पाचन कमजोर पड़ने लगता है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है जिससे पाचन संबंधी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं. वहीं, बाजार में मिलने वाली ऐसी कई सब्जियां हैं जिनमें बारिश की नमी के कारण फफूंद या कीड़े लग जाते हैं और इन सब्जियों को खाने पर सेहत बिगड़ जाती है. ऐसे में न्यूट्रिशनिशिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि मानसून में वो कौन सी 5 सब्जियां हैं जो सेहत को अच्छा रखती हैं और खासतौर से पाचन तंत्र को फायदा देती हैं.

विज्ञापन

कद्दू

कद्दू2 / 7

मानसून में कद्दू खाया जा सकता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है. इसे आप सूप या सब्जी जैसे चाहे वैसे खा सकते हैं.

विज्ञापन

लौकी

लौकी 3 / 7

लौकी बरसाती मौसम में भी एक अच्छी सब्जी साबित होती है. यह पाचन को एक नहीं बल्कि कई फायदे देती है. यह गट को साफ करने में भी मददगार है.

तुरई

तुरई 4 / 7

तुरई या तौरई सबसे फायदेमंद हरी सब्जियों में से एक है. तुरई शरीर को हाइड्रेट करने के साथ ही डिटॉक्स भी करती है. ऐसे में कोशिश करें कि आप तुरई को ज्यादा से ज्यादा खाएं. इसे सब्जी, सूप या चटनी बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

सूरन

सूरन 5 / 7

सूरन की सब्जी भी फायदेमंद साबित होती है. यह फाइबर से भरपूर सब्जी है. इसमें खनिज की भी अच्छी मात्रा होती है. यह सब्जी बाउल मूवमेंट्स को अच्छा रखती है.

परवल

परवल 6 / 7

पवरल की सब्जी या परवल का चोखा बनाकर स्वाद लेकर खाया जा सकता है. यह सब्जी मानसून में एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों को दूर रखती है.

विज्ञापन

मौसमी सब्जियां हैं फायदेमंद

मौसमी सब्जियां हैं फायदेमंद 7 / 7

किसी भी मौसम में अगर पेट को ठीक रखना है और सेहत दुरुस्त करनी है तो उस मौसम की सब्जियों को अपनी खाने की थाली में रखिए. मौसमी सब्जियां पाचन को अच्छा रखती हैं. यह भी पढ़ें -  सुबह उठते ही ये 3 चीजें खाने पर दिनभर नहीं होगी कमजोरी, शरीर में एनर्जी रहने लगेगी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन