अक्सर लोग सुबह की भागदौड़ में नाश्ता छोड़ देते हैं या फिर कुछ भी तला-भुना और अनहेल्दी खा लेते हैं. लेकिन दिन की सही शुरुआत के लिए पौष्टिक नाश्ता बेहद जरूरी होता है. अच्छा नाश्ता शरीर को ऊर्जा देता है, दिमाग को एक्टिव रखता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता. अगर आप रोज एक जैसा नाश्ता खाकर ऊब चुके हैं और कुछ नया, स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प तलाश रहे हैं, तो पनीर चीला आपके लिए बेहतरीन चुनाव हो सकता है. यह प्रोटीन से भरपूर होता है, बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है और बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लेता. आइए जानते हैं इस स्वादिष्ट नाश्ते को आप कैसे बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मशरूम में लगाएं काली मिर्च का तड़का, पंकज भदौरिया से जानें घर पर कैसे तैयार करें ये यूनिक डिश
पनीर चीला बनाने के लिए किन चीजों की है जरूरत
इस हेल्दी रेसिपी को तैयार करने के लिए आपको कुछ आसान और घर में मिलने वाली चीजों की जरूरत होगी, इसमें;
- दो कप बेसन
- आधा कप कद्दूकस किया हुआ ताजा पनीर.
- एक बारीक कटा प्याज और एक टमाटर.
- दो बारीक कटी हरी मिर्च और थोड़ा हरा धनिया.
- आधा छोटा चम्मच अजवाइन और एक छोटा चम्मच काली मिर्च.
- एक चम्मच चाट मसाला और नमक स्वाद अनुसार.
- जरूरत के अनुसार पानी और सेंकने के लिए थोड़ा तेल.
पनीर चीला कैसे बनाएं?
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन लें और उसमें नमक, काली मिर्च, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अजवाइन और हरा धनिया मिलाएं.
- अब उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चिकना और मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें.
- एक अलग कटोरी में कद्दूकस किया पनीर लें. उसमें हरी मिर्च, धनिया, चाट मसाला और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं, जिससे स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार हो जाए.
- अब तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं.
- अब बेसन का घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंकें.
- फिर ऊपर से पनीर की स्टफिंग रखें, हल्का दबाएं और एक मिनट और पकाएं.
- तैयार है आपका गरमागरम पनीर चीला, जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं स्वादिष्ट रबड़ी मालपुआ, त्योहार की मिठास हो जाएगी दोगुनी
संबंधित खबरें
पति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 min agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 hr agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
3 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
3 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
3 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
6 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
21 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
22 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines