---विज्ञापन---

Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं स्वादिष्ट रबड़ी मालपुआ, त्योहार की मिठास हो जाएगी दोगुनी

Holi 2026 Recipe: क्या आप भी इस होली अपने घर में मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, लेकिन चुनाव नहीं कर पा रहे हैं कि क्या बनाएं जो स्वाद में एक नंबर हो और बनाना में भी आसान हो? आइए जानते हैं स्वादिष्ट रबड़ी मालपुआ की रेसिपी, जो आपके लिए इस त्योहार को यादगार बना देगा.

---विज्ञापन---

होली का त्योहार सिर्फ रंगों और गुलाल तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह घर की रसोई में बनती खास मिठाइयों से भी यादगार बनता है. जैसे ही घर में पकवानों की खुशबू फैलती है, माहौल और भी उत्साह से भर जाता है. ऐसे में अगर आप कुछ पारंपरिक और खास बनाना चाहते हैं, तो रबड़ी मालपुआ से बेहतर विकल्प मुश्किल है. बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम मालपुआ, ऊपर से ठंडी और गाढ़ी रबड़ी, सोच कर ही मुंह में पानी आ जाता है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मुश्किल सामग्री की जरूरत नहीं होती. आपके किचन में मौजूद सामान्य चीजों से यह होली स्पेशल मिठाई आसानी से तैयार की जा सकती है, आइए जानते हैं कैसे?

यह भी पढ़ें:चेहरे से नहीं हट रहा होली का लाल रंग? तुरंत करें ये 5 काम… साफ होने के साथ साथ आएगा कुदरती निखार

---विज्ञापन---

रबड़ी मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस स्वादिष्ट डिश को बनाने के लिए आपको चाहिए;

---विज्ञापन---
  • फुल क्रीम दूध
  • चीनी
  • केसर और हरी इलायची पाउडर खुशबू और स्वाद के लिए
  • मैदा या आटा और सूजी
  • थोड़ा सा चीनी पाउडर
  • घी या तेल तलने के लिए
  • पानी
  • सजावट के लिए बारीक कटे पिस्ता या बादाम

रबड़ी मालपुआ बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • सबसे पहले दूध को धीमी आंच पर उबालें और लगातार चलाते रहें, जब तक वह एक चौथाई न रह जाए.
  • अब इसमें चीनी, केसर और इलायची मिलाकर गाढ़ी रबड़ी तैयार कर लें.
  • एक बाउल में आटा या मैदा, सूजी और चीनी मिलाएं. थोड़ा पानी या दूध डालकर बिना गुठली वाला स्मूद बैटर तैयार करें और 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दे.
  • अब कढ़ाही में घी गर्म करें और कलछी से बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
  • अब भगौने में पानी, चीनी डालकर 2 तार की चाशनी तैयार कर ले स्वाद के लिए इसमें केसर भी डालें और हल्का ठंडा होने पर मालपुए को कुछ मिनट उसमें डुबोकर निकाल लें.
  • आखिर में मालपुओं को रबड़ी में डालें, ऊपर से पिस्ता छिड़कें और ठंडा या हल्का गर्म सर्व करें.

यह भी पढ़ें:13 साल की उम्र में बिस्तर गीला करना कैसे रोकें? काम आएगा सिर्फ एक चुटकी वाला ये देसी नुस्खा

---विज्ञापन---

First published on: Feb 21, 2026 12:38 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola