मशरूम में लगाएं काली मिर्च का तड़का, पंकज भदौरिया से जानें घर पर कैसे तैयार करें ये यूनिक डिश

Mushroom Kali Mirch Recipe: अगर आप सिंपल मशरूम की डिश खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार काली मिर्च का तड़का आपके स्वाद को नया ट्विस्ट दे सकता है. हल्की मसालेदार और क्रीमी फ्लेवर वाली मशरूम काली मिर्च की यह रेसिपी कम समय में तैयार हो सकती है. 

Mushroom Kali Mirch Recipe

मशरूम काली मिर्च तड़का रेसिपी-Image Credit- News24

Mushroom Kali Mirch Tadka Recipe: मशरूम की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है, लेकिन हर बार एक ही तरह की सब्जी खाना या बनाना बोर कर देता है. ऐसे में अगर आप कुछ नया और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं तो मशरूम ब्लैक पेपर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद भी बहुत ही लाजवाब होता है. हल्की मसालेदार, क्रीमी और तीखी काली मिर्च के स्वाद वाली यह डिश खाने में जितनी टेस्टी है, बनाने में उतनी ही आसान भी है. आप भी इसे घर पर बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. बस आपको सही रेसिपी मालूम होनी चाहिए. इसके लिए हम आपके साथ मशहूर शेफ पंकज भदौरिया के द्वारा बताई यूनिक रेसिपी साझा कर रहे हैं. इसकी मदद से आप डिनर में बहुत ही आसानी से मशरूम काली मिर्च की स्वादिष्ट डिश तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मशरूम काली मिर्च तड़का रेसिपी 

सामग्री 

  • मशरूम- 250 ग्राम
  • प्याज- 1
  • टमाटर- 1
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • काली मिर्च- 2
  • क्रीम- 2 चम्मच
  • सोया सॉस- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 2 चम्मच
  • धनिया- सजाने के लिए

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर मशरूम को अच्छी तरह धोकर हल्का सूखाएं और बीच से काट लें. ध्यान रखें कि मशरूम में ज्यादा देर पानी भरा हुआ ना हो.
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें कटा प्याज डाल दें. हल्का गोल्डन करने के बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक पकाएं.
  • फिर इसमें कटे हुए मशरूम पैन में डालें और तेज आंच पर 5 मिनट चलाते हुए पकाएं.
  • अब इसमें नमक, कुटी काली मिर्च और सोया सॉस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. यही काली मिर्च इस डिश का मुख्य फ्लेवर देती है.
  • आखिर में क्रीम डालकर हल्की आंच करें और गैस बंद करके एक बाउल में निकालें. ऊपर से हरा धनिया डालकर रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.  

इसे भी पढ़ें- जला हुआ काला पैन साफ करने के लिए अब नहीं करनी पड़ेगी घंटों मेहनत, काम आएगा किचन में रखा ये आधा टुकड़ा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ