Paneer Chilla Recipe: बोरिंग नाश्ते को कहें अलविदा, अब हेल्दी और टेस्टी पनीर चीला से करें दिन की शानदार शुरुआत

Breakfast Ideas: क्या आप भी नाश्ते में रोज के चाय, अंडा-ब्रेड से बोर हो गए हैं और कुछ नया, टेस्टी और आसानी से बनने वाला नाश्ता ट्राई करना चाहते हैं? आपके लिए हम लाए हैं, हेल्दी और टेस्टी पनीर चीला. आइए जानते हैं कैसे आप आसानी से इसे बना सकते हैं.

Paneer Chilla Recipe In Hindi Step By Step

कैसे बनाएं पनीर चीला?

अक्सर लोग सुबह की भागदौड़ में नाश्ता छोड़ देते हैं या फिर कुछ भी तला-भुना और अनहेल्दी खा लेते हैं. लेकिन दिन की सही शुरुआत के लिए पौष्टिक नाश्ता बेहद जरूरी होता है. अच्छा नाश्ता शरीर को ऊर्जा देता है, दिमाग को एक्टिव रखता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता. अगर आप रोज एक जैसा नाश्ता खाकर ऊब चुके हैं और कुछ नया, स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प तलाश रहे हैं, तो पनीर चीला आपके लिए बेहतरीन चुनाव हो सकता है. यह प्रोटीन से भरपूर होता है, बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है और बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लेता. आइए जानते हैं इस स्वादिष्ट नाश्ते को आप कैसे बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर चीला बनाने के लिए किन चीजों की है जरूरत

इस हेल्दी रेसिपी को तैयार करने के लिए आपको कुछ आसान और घर में मिलने वाली चीजों की जरूरत होगी, इसमें;

  • दो कप बेसन
  • आधा कप कद्दूकस किया हुआ ताजा पनीर.
  • एक बारीक कटा प्याज और एक टमाटर.
  • दो बारीक कटी हरी मिर्च और थोड़ा हरा धनिया.
  • आधा छोटा चम्मच अजवाइन और एक छोटा चम्मच काली मिर्च.
  • एक चम्मच चाट मसाला और नमक स्वाद अनुसार.
  • जरूरत के अनुसार पानी और सेंकने के लिए थोड़ा तेल.

पनीर चीला कैसे बनाएं?

विज्ञापन
  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन लें और उसमें नमक, काली मिर्च, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अजवाइन और हरा धनिया मिलाएं.
  • अब उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चिकना और मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें.
  • एक अलग कटोरी में कद्दूकस किया पनीर लें. उसमें हरी मिर्च, धनिया, चाट मसाला और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं, जिससे स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार हो जाए.
  • अब तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं.
  • अब बेसन का घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंकें.
  • फिर ऊपर से पनीर की स्टफिंग रखें, हल्का दबाएं और एक मिनट और पकाएं.
  • तैयार है आपका गरमागरम पनीर चीला, जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं स्वादिष्ट रबड़ी मालपुआ, त्योहार की मिठास हो जाएगी दोगुनी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ