Palak Patta Chaat Recipe: भारत में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे चाट-पकौड़े खाना पसंद न हो। वैसे तो आपने कई तरह के चाट खाएं होंगे जैसे आलू-टिक्की चाट, पापड़ी चाट आदि लेकिन क्या आपने कभी पालक पत्ता चाट खाया है? ये चाट स्वाद में काफी टेस्टी होता है और इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। बारिश के मौसम में तो इसे खाने का मजा ही कुछ और होता है। अगर आप भी घर पर बारिश के मौसम में चाट बनाने का सोच रहे हैं तो ये रेसिपी आपके लिए है। आइए जानते हैं पालक पत्ता चाट कैसे बनाया जाए।
ये भी पढ़ें- Instant Breakfast Recipe: नाश्ते में खाना है कुछ हेल्दी, झटपट बनाएं ओट्स दलिया की ये रेसिपी
सामग्री (Palak Patta Chaat Ingredients)
- एक कप दही
- चीनी (स्वादानुसार)
- आधी छोटी चम्मच काला नमक
- नमक (स्वादानुसार)
- पालक
- एक कप बेसन
- हल्दी
- लाल मिर्च
- कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
- तेल (जरूरत के अनुसार)
- 1 कप इमली का गूदा
- जीरा पाउडर
- केला
- अंगूर
- तरबूज के बीज
पालक पत्ता चाट बनाने की रेसिपी
- पालक पत्ता चाट बनाने के लिए सबसे पहले दही में चीनी, काला नमक और नमक (स्वादानुसार) डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब एक कप बेसन में हल्दी, लाल मिर्च, नमक, बारीक कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च डाल दें और उसमें पानी डालकर उसका एक घोल तैयार कर लें।
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रख दें।
- तेल जब गर्म हो जाए तो पालक के पत्तों को बेसन के घोल में डुबोएं और फिर तेल की कढ़ाई में पकौड़े की तरह तल लें।
- अब फ्राई किए पालक के पत्तों को एक प्लेट में निकाल लें।
- चाट में चटनी तैयार करने के लिए एक पैन में इमली का गूदा, चीनी, लाल मिर्च और जीरा पाउडर डालकर उसे अच्छे से पका लें।
- इमली की चटनी जब तैयार हो जाए तो उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- चटनी के ठंडे होने के बाद उसमें आप कटा हुआ केला और अंगूर डाल लें और अच्छे से मिला लें।
- अब सब बनकर तैयार हो चुका है।
- अब एक प्लेट में फ्राई किए हुए पालक के पत्ते लें उसमें दही, एक चुटकी चाट मसाला और ऊपर से इमली की तैयार की हुई चटनी डाल लें।
- आप चाहें तो इस चाट को अनार और खरबूज के बीज से गार्निश भी कर सकते हैं।
- इस तरह से पालक पत्ता चाट बनकर तैयार है। अब इसे सर्व करें।
ये भी पढ़ें- आलू के छिलके फेंकने के बजाय बना सकते हैं ये स्नैक्स, जानें बनाने की रेसिपी
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
6 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
7 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
7 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
9 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
10 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
11 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
13 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines