70 फीसदी सड़क हादसों की यही है वजह! जानिए वह गलती, जो लोगों को मौत के तेजी से करीब ले जा रही है

अक्सर खबरों में सड़क हादसों से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं, जिनको सुनकर और उनकी वीडियो देखकर दिल कांप उठता है. भारत में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इन मामलों से जुड़े हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने रखे हैं, जिसमें पाया गया कि लोगों की एक गलती सबसे ज्यादा हादसों की वजह बन रही है.

Road Accidents In India

भारत में सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह क्या है? (Image: AI)

Road Accidents In India: आज के दौर में तेजी का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ गया है. पढ़ाई में तेजी, काम में तेजी, खराब लाइफस्टाइल अपनाने में तेजी और इन्हीं में शामिल है सड़क में तेजी, जिस कारण आए दिन सड़क हादसे जुड़े मामले देखने को मिलते ही रहते हैं. सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाना एक ट्रेंड बन चुका है, जो लोगों के बीच इतना आम हो गया है कि व्यक्ति अकेला हो, दोस्तों के साथ हो, या फिर परिवार के साथ हो, किसी के परवाह किए बगैर सड़क पर ओवर-स्पीडिंग, गलत तरीके से ओवरटैक करना आदि नियमों का नजरअंदाज कर देते हैं. इसका अंजाम ये होता है कि वह बड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. इसी कड़ी में भारत में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एक डेटा जारी किया है, जिसमें सड़क हादसों में होने वाली मौतों के आंकड़ों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

MoRTH के डेटा ने उड़ाए सभी के होश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) का डेटा सड़क हादसे में होने वाली मौतों को लेकर बताता है कि ऐसे हादसें मुख्य रूप से ओवर-स्पीडिंग के कारण होती हैं. डेटा के मुताबिक ओवर-स्पीडिंग के कारण लगभग 68 से 75 फीसदी मौतें होती हैं. साल 2022 और 2023 में हुए सड़क हादसों में लगभग 70 प्रतिशत घटनाओं का जिम्मेदार स्पीड रहा. इस रिपोर्ट से साफ मालूम चलता है कि कार चालकों की गैरजिम्मेदारी और नियमों को हल्के में लेने के कारण हर साल बड़ी संख्या में हादसे होते हैं, जिसमें कई लोगों की मौत होती है.

क्या है ओवर-स्पीडिंग की वजह

विज्ञापन

अब सवाल उठता है कि आखिर लोगों को ओवर-स्पीडिंग करने की क्या जरूरत होती है, ये सवाल अलग-अलग इंसान की स्थिति पर निर्भर करता है. लेकिन अगर कुछ पहलुओं को समझा जाए, तो 4 मुख्य वजह सामने आती हैं, जो ओवर-स्पीडिंग की बड़ी वजह है.

जल्दबाजी करना या लेट होना

विज्ञापन

कई बार जल्दबाजी के कारण इस तरह के हादसे हो जाते हैं. लोग ऑफिस, मीटिंग आदि के लिए लेट हो रहे होते हैं, और उनका वक्त पर पहुंचना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में वह स्पीड लिमिट को नजरअंदाज करके तेज रफ्तार में गाड़ी को चलाते हैं.

कार चलाते वक्त फोन चलाना

विज्ञापन

सड़क नियमों के मुताबिक, ड्राइविंग करते वक्त फोन चलाना, फोन पर बात करना आदि नियमों का सीधे तौर पर उल्लंघन है. ड्राइविंग के दौरान फोन चलाने के कारण दिमाग एक साथ कई काम करने लगता है, जिससे ध्यान सड़क से हट जाता है. रिसर्च बताती है कि मोबाइल देखते हुए गाड़ी चलाना नशे में ड्राइविंग जितना ही खतरनाक हो सकता है.

तेज गाड़ी भी एक बड़ी वजह

विज्ञापन

अक्सर लोग अपनी नई, तेज और ताकतवर गाड़ी के शोऑफ करने के चक्कर में हादसों का शिकार हो जाते हैं.

हादसों से बचने के लिए उठाए ये कदम

विज्ञापन
  • इस तरह के हादसों से बचने के लिए जरूरी है कि आप सड़क नियमों का अच्छे से पालन करें. आपकी एक गलती आपके साथ-साथ आसपास मौजूद अन्य लोगों के लिए भी खतरा है. इसलिए इन चीजों का ख्याल रखें:
  • ड्राइव करते समय मोबाइल दूर रखें.
  • सीट बेल्ट और हेलमेट जरूर पहनें.
  • स्पीड लिमिट का पालन करें.
  • पर्याप्त नींद लें और थकान में ड्राइव न करें, ऐसी स्थिति में कैब का सहारा लें.

यह भी पढ़ें: सफेद कपड़ों पर लगे चाय-कॉफी और खाने के जिद्दी दाग? इन आसान घरेलू तरीकों से मिनटों में पाएं नई जैसी चमक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ