फ्लाइट में क्यों नहीं लेकर जा सकते नारियल? जानिए क्या है इस प्रतिबंध की असल वजह

Why Coconut Is Not Allowed On Flights: हवाई यात्रा पर निकल रहे लोगों को यह पता होना चाहिए कि प्लेन में सूखा पूरा नारियल लेकर जाने की अनुमति नहीं होती है. यहां जानिए किस वजह से प्लेन में नारियल लेकर नहीं जा सकते हैं. यह है इसके पीछे का असल कारण.

Coconut In Flight

उड़ानों में नारियल की अनुमति क्यों नहीं है?

विज्ञापन

Coconut On Flight: फ्लाइट में क्या लेकर जा सकते हैं या क्या नहीं इसे लेकर कड़े नियम हैं. ज्यादातर लोगों को इस बात का अंदाजा होता है कि फ्लाइट में कोई तेज धातु, शार्प ऑब्जेक्ट या किसी को नुकसान पहुंचाने वाली चीज लेकर नहीं जा सकते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं फ्लाइट में नारियल लेकर जाना भी मना होता है. सूखा पूरा नारियल आप फ्लाइट में लेकर जा ही नहीं सकते हैं. आपके लग्गेज में अगर नारियल (Coconut) होगा तो आपको फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया जाएगा. यहां जानिए इसकी क्या वजह है.

फ्लाइट में क्यों नहीं लेकर जा सकते नारियल

फ्लाइट में नारियल ना लेकर जाने की सबसे बड़ी वजह है कि सूखा नारियल तेजी से आग पकड़ सकता है. यह एयरक्राफ्ट के अंदर की हीट को पकड़ता है और जल सकता है. इसीलिए नारियल को ज्वलनशील ठोस पदार्थों की श्रेणी में रखा जाता है.

विज्ञापन

सूखे नारियल की बनावट भी ऐसी होती कि इसे स्कैन किया जाए तो यह किसी विस्फोटक की तरह का दिखाई पड़ता है. ऐसे में नारियल में कहीं व्यक्ति कुछ छुपाकर तो नहीं लेकर जा रहा इसका भी खतरा रहता है. इसीलिए प्लेन में नारियल लेकर जाने से मना किया जाता है.

क्या नारियल को किसी भी तरह से प्लेन में ले जा सकते हैं

अगर नारियल पूरा है और सूखा हुआ है तो उसे चेक इन में या केबिन में अंदर नहीं लेकर जा सकते हैं. यह पूरी तरह प्रतिबंधित है. लेकिन, अगर नारियल को छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छे से पैक कर दिया जाए तो इसे चेक इन सामान में ले जाने की अनुमति होती है. इसके अलावा आप हरे पानी वाले नारियल को भी प्लेन में नहीं लेकर जा सकते. इसके फटने की आशंका रहती है.

विज्ञापन

इस बात का रखें खास ध्यान

अगर आप सूखा हुआ नारियल काटकर प्लेन में लेकर जा रहे हैं तो एयरलाइंस के स्टाफ को इसके बारे में जरूर बता दें. सुरक्षा के लिहाज से ऐसा करना जरूरी होता है. अगर आप चोरी-छिपे पूरा सूखा नारियल लेकर जाते हुए पकड़े गए तो आपको कस्टम्स के उल्लंघन के लिए चेतावनी दी जाएगी और आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है.

विज्ञापन

कैबिन बैग में क्या-क्या नहीं लेकर जा सकते

  • प्लेन के कैबिन बैग में मछली या कच्चा मांस लेकर जाने की अनुमति नहीं होती है. इनसे गंध आती है और स्वच्छता से समझौता हो सकता है.
  • अचार या सिरके वाली चीजें लेकर जाने की मनाही होती है. खासतौर से 100 एमएल से ज्यादा वाली चीजें लेकर जाना मना होता है.
  • सुरक्षा की दृष्टि से कच्चे चावल और दाल को केबिन में लेकर जाने से मना किया जाता है.

यह भी पढ़ें- दुनिया की वो रहस्यमयी झील जहां पक्षी पानी छूते ही बन जाते हैं पत्थर, वैज्ञानिक भी दंग

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ