सफेद कपड़ों पर लगे चाय-कॉफी और खाने के जिद्दी दाग? इन आसान घरेलू तरीकों से मिनटों में पाएं नई जैसी चमक

How To Remove Stains From White Clothes: क्या आप भी अपने सफेद कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को जल्दी से हटाना चाहते हैं? आइए जानते हैं कैसे आप आसान घरेलू तरीकों से अपने वाइट शर्ट को नए जैसा चमका सकते हैं.

White Clothes Stain Removal

सफेद कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने का आसान तरीका. (Image: AI)

Safed Kapdon Ke Daag Kaise Hataye: सफेद कपड़े पहनना जितना स्टाइलिश और क्लासी लगता है, उतना ही उन्हें साफ रखना मुश्किल भी होता है. जरा-सी चाय, कॉफी या खाने की कोई चीज गिर जाए तो पूरा लुक खराब हो जाता है. इतना ही नहीं, कई बार धोने के बाद भी दाग हल्के पीले निशान छोड़ जाते हैं, जिससे लोग ऐसे कपड़े पहनना ही बंद कर देते हैं. इसके अलावा पसीना, बॉडी ऑयल, स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और पानी में मौजूद केमिकल भी सफेद कपड़ों की चमक छीन लेते हैं. लेकिन सही तरीके और थोड़ी समझदारी से आप इन कपड़ों को फिर से नया जैसा बनाया जा सकता है. आइए इस स्टोरी में जानें कैसे आप अपने सफेद कपड़ों को पहले जैसा नया बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

जिद्दी दाग हटाने के असरदार तरीके

आपको अब महंगे डिटर्जेंट या बार-बार ड्राई क्लीन कराने की जरूरत नहीं है. इन चीजों से न सिर्फ ज्यादा पैसा खर्च होता है, बल्कि रिजल्ट निराश कर देता है. ऐसे में आप घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से सफेद कपड़ों से पुराने और गहरे दाग हटा सकते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, सही तरीके से प्री-ट्रीटमेंट करने से दाग कपड़े में जमता नहीं है और धुलाई के बाद कपड़े साफ और चमकदार दिखते हैं. खास बात यह है कि ये उपाय कपड़ों के रेशों को नुकसान भी नहीं पहुंचाते और लंबे समय तक कपड़े की लाइफ बनाए रखते हैं.

ऑक्सीजन बेस्ड ब्लीच का करें इस्तेमाल

विज्ञापन

ऑक्सीजन बेस्ड ब्लीच (Oxygen-based bleach For White Dress) सफेद कपड़ों के लिए बेहद सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है. यह दाग को धीरे-धीरे हटाता है और कपड़े को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए:

गुनगुने पानी में ऑक्सीजन ब्लीच मिलाएं और कपड़ों को उसमें 1-2 घंटे भिगोकर रखें. इसके बाद सामान्य तरीके से धो लें. यह तरीका हल्दी, पसीने और पुराने पीले जिद्दी दागों पर खास असर दिखाता है.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा (Baking Soda For White Dress) सफेद कपड़ों के लिए नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है. आप इसको इस्तेमाल करने के लिए, आधा कप बेकिंग सोडा में 1 बड़ा चम्मच नमक और 1 बड़ा चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड (Hydrogen Peroxide) मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 30 मिनट से 1 घंटे तक छोड़ दें, और फिर धो लें. यह पेस्ट दाग हटाने के साथ-साथ कपड़ों को ब्राइट भी बनाता है.

विज्ञापन

सफेद सिरका से हटाएं पीलापन और बदबू

डिस्टिल्ड सफेद सिरका (Distilled White Vinegar For White Dress) दाग हटाने और कपड़ों की बदबू खत्म करने में बेहद फायदेमंद है. आपको चाहिए कि आप गर्म पानी में एक कप सफेद सिरका मिलाएं और कपड़ों को एक घंटे या रातभर के लिए उसमें भिगो दें. बाद में कपड़ों को साफ पानी से धो लें. यह तरीका चाय-कॉफी के दाग और पीलापन दूर करने में खास मदद करता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ