---विज्ञापन---

भिगोए हुए ओट्स या पके हुए ओट्स, कौन सा नाश्ता ज्यादा फायदेमंद?  

अगर आप भी ओट्स को भिगो कर या पका कर खाना पसंद करते हैं तो ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इसे किस तरह से खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

---विज्ञापन---

ओट्स को कई लोग अपने नाश्ते में शामिल करना पसंद करते हैं। इसे खाने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। ओट्स को चाहे जिस तरह से पकाया जाए ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड डाइजेशन में मदद करता है। साथ ही आपके वजन को भी कंट्रोल रखता है। ओट्स एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और अन्य तत्वों का एक पावरहाउस है, जो इसे हेल्दी नाश्ता बनाता है। कई लोग इसे रात भर भिगो कर सुबह खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इसे सुबह पका कर खाते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दोनों में से ज्यादा फायदेमंद कौन सा होता है?

भीगे हुए ओट्स

ओवरनाइट ओट्स पसंदीदा ऑप्शन में से एक है, जिसे लोग सुबह के समय खाते हैं। इसे ओट्स खाने का सबसे सेहतमंद तरीका माना जाता है। ओवरनाइट ओट्स को दूध या दही में रात भर भिगोकर फ्रिज में रख दिया जाता है। भिगोने की प्रक्रिया से ये फूड एक सेहतमंद और जल्दी बनने वाला नाश्ता होता है। इसे और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए मौसमी फलों के साथ चिया बीज या अलसी के बीज और बादाम जैसे मेवे को मिलाया जाता है। इसके अलावा गर्मी के दिनों में इसका टेस्ट और भी बेहतर लगता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कोरियन महिला ने 6 दिनों में किया 4 किलो वजन कम, जानें डाइट प्लान

---विज्ञापन---

पके हुए ओट्स

पके हुए ओट्स या ओटमील दलिया एक आम नाश्ता है, जिसे कई तरह से खाया जाता है। पके हुए ओट्स को दूध या पानी में उबालकर बनाया जाता है। खाना पकाने की प्रक्रिया के दौरान ओट्स टूट जाते हैं, जिसके कारण ये सॉफ्ट हो जाता है।  पके हुए ओट्स को अक्सर मसालों के साथ पकाया जाता है, शहद या मेपल सिरप से मीठा किया जाता है और स्वाद बढ़ाने के लिए ब्लूबेरी, नट्स या दालचीनी जैसी चीजें मिलाई जाती हैं।

ओवरनाइट ओट्स या पका हुआ ओट्स

ओवरनाइट ओट्स बनाने के लिए, रोल्ड ओट्स की तुलना कच्चे होते हैं। आजकल, प्रोसेस्ड और पैक्ड ओट्स भी बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन वे कम हेल्दी होते हैं। पके हुए ओट्स की तुलना में, ओवरनाइट ओट्स में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं क्योंकि उन्हें पूरी रात दूध या दही में भिगोया जाता है। दूसरी ओर, पके हुए ओट्स में कुछ पोषक तत्व, खासकर पानी में घुलने वाला विटामिन जैसे बी और सी खो सकते हैं। इन दोनों में से किसी को भी आप अपनी हेल्थ और टेस्ट के अनुसार अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 27, 2025 03:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola