हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ओवरनाइट ओट्स से करें दिन की शुरुआत, बिना गैस के तैयार होगा आपका पौष्टिक नाश्ता

Breakfast Ideas: क्या आप नाश्ते में कुछ अलग और नया ट्राई करना चाहते हैं, जिसे खाने के बाद आपका पूरा दिन एनर्जी से भरपूर हो और आप उस नाश्ते को हर सुबह खा सके? आइए आपको बताते हैं ओवरनाइट ओट्स के बारे में.

विज्ञापन
ओवरनाइट ओट्स कैसे बनाएं?

BreakFast Ideas: सुबह का समय अक्सर भागदौड़ भरा होता है. किसी को ऑफिस पहुंचना होता है, बच्चों को स्कूल भेजना होता है, तो किसी को घर के कई जरूरी काम निपटाने होते हैं. ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि नाश्ते में क्या बनाया जाए जो जल्दी भी बन जाए और सेहत के लिए अच्छा भी हो. कई लोग वक्त की कमी के कारण सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं, लेकिन यह आदत शरीर को कमजोर बना सकती है. अगर दिन की शुरुआत पौष्टिक भोजन से हो, तो शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और काम करने की ताकत भी बढ़ती है. ऐसे में ओवरनाइट ओट्स एक बेहतरीन विकल्प है, जिसे रात में तैयार करके रखा जा सकता है और सुबह कुछ ही मिनटों में खाया जा सकता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ पेट भरने वाला और हेल्दी नाश्ता है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

यह भी पढ़ें: गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए? यहां देखें बेस्ट 7 फ्रूट्स की

फलों वाले ओवरनाइट ओट्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री How To Prepare Oats Without Cooking

अगर आप जल्दी तैयार होने वाला हेल्दी नाश्ता चाहते हैं, तो इन चीजों की जरूरत पड़ेगी:

विज्ञापन
  • आधा कप रोल्ड ओट्स.
  • आधा कप दूध.
  • एक चौथाई कप सादा दही.
  • 1 छोटा चम्मच शहद.
  • आधा केला छोटे टुकड़ों में कटा हुआ.
  • एक चौथाई कप स्ट्रॉबेरी, बेरीज या मनपसंद फल.
  • 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स.
  • थोड़े से बादाम, अखरोट या अन्य ड्राई फ्रूट्स.
  • चाहें तो ऊपर से दालचीनी पाउडर भी डाल सकते हैं.

ओवरनाइट ओट्स बनाने का आसान तरीका Overnight Oats Kaise Banayein

  • इस नाश्ते को बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी.
  • सबसे पहले एक कांच के जार या गहरे बर्तन में ओट्स डालें.
  • अब इसमें दूध, दही, शहद और चिया सीड्स मिलाएं.
  • सभी चीजों को अच्छे से चलाकर मिला लें ताकि मिश्रण एक जैसा हो जाए.
  • इसके बाद बर्तन को ढककर रातभर फ्रिज में रख दें.
  • सुबह इसे बाहर निकालें और एक बार फिर अच्छी तरह चला लें.
  • अब ऊपर से कटे हुए केला, स्ट्रॉबेरी और ड्राई फ्रूट्स डालें.
  • चाहें तो थोड़ा शहद या दालचीनी डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं.
  • आपका स्वादिष्ट, ठंडा और हेल्दी नाश्ता कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगा, जिसे आप सुबह आराम से खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रात में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये दालें, वरना रातभर छाती पकड़कर बैठे रहेंगे!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola