गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए? यहां देखें बेस्ट 7 फ्रूट्स की लिस्ट

गर्मी में कौन-कौन सा फल खाना सही रहता है, इसको लेकर कई लोगों के सवाल रहते हैं. इस स्टोरी में जानिए गर्मी के लिए बेस्ट 7 फल कौन से हैं.

Best Hydrating Fruits For Summer
1 / 11

गर्मी में सही डाइट को अपनाना बेहद जरूरी है, ताकि सेहत बनी रहे और लू, डिहाईड्रेशन आदि जैसी समस्याओं का खतरा कम हो. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि हमे गर्मी में क्या खाना चाहिए खासतौर पर जब बात फलों की हो रही हो.  

विज्ञापन

गर्मी में फलों का चुनाव

गर्मी में फलों का चुनाव2 / 11

फलों का सेवन शरीर को एक्टिव और अंदर से हेल्दी रखने में बहुत मदद करता है, इससे बीमारी व मौसमी समस्याओं का खतरा कम होता है.

विज्ञापन

गर्मी में कैसा फल खाना चाहिए?

गर्मी में कैसा फल खाना चाहिए?3 / 11

गर्मी में कौन सा फल सेहत के लिहाज से सबसे बेस्ट हो सकता है, इसके बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है. सामान्य जानकारी के अनुसार, गर्मी के मौसम में ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिसे खाने से शरीर अंदर से ठंडा रहे. कई फल ऐसे होते हैं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और वे शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करते हैं.

तरबूज (Watermelon)

तरबूज (Watermelon)4 / 11

गर्मियों में तरबूज किसी वरदान से कम नहीं है. यह एक ऐसा फल है जो शरीर को तुरंत ठंडक देता है और लू जैसी समस्याओं का खतरा कम करता है. इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे बॉडी कूल रहती है और डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है.

विज्ञापन

खरबूजा (Muskmelon)

खरबूजा (Muskmelon)5 / 11

तरबूज का भाई कहलाने वाला फल खरबूजा भी उन्हीं फलों में शामिल है. यह गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है और इसका स्वाद भी काफी मीठा होता है. इसमें पानी और फाइबर दोनों होते हैं, जिससे शरीर ठंडा रहता है और पाचन भी अच्छा रहता है.

आम (Mangoes)

आम (Mangoes)6 / 11

गर्मी की बात हो और आम का जिक्र न किया जाए ऐसा मुमकिन ही नहीं, लेकिन आम को लेकर कई  लोग मानते हैं कि इसकी तासीर गर्म होती है, लेकिन सही मात्रा और सही तरीके से खाने पर यह नुकसान नहीं करता. अगर आम को भिगोकर खाया जाए या दूध के साथ लिया जाए, तो यह शरीर को एनर्जी देने के साथ संतुलन बनाए रखता है.

विज्ञापन

खीरा (Cucumber)

खीरा (Cucumber)7 / 11

खीरा शरीर की गर्मी को कम करता है और अंदर से ठंडक देता है. गर्मी में रोज खीरा खाने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और पाचन भी सही रहता है, इसे आप खाना खाते वक्त या घूमते फिरते खा सकते हैं.

नारियल पानी (Coconut Water)

नारियल पानी (Coconut Water)8 / 11

गर्मी से राहत पाने और शरीर को ठंडा रखने के लिए नारियल का पानी जरूर पीना चाहिए. इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को तुरंत ठंडक देते हैं और शरीर में हो रही पानी की कमी पूरी करते हैं.

विज्ञापन

मौसंबी (Sweet Lime)

मौसंबी (Sweet Lime)9 / 11

गर्मी में मौसंबी का जूस काफी राहत देने में मदद करता है. यह शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है और पानी की कमी पूरी करता है.

अनानास (Pineapple)

अनानास (Pineapple)10 / 11

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए अनानास का सेवन भी फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद एंजाइम्स खाना पचाने के साथ शरीर को गर्मी से राहत दिलाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर फ्रेश फील करता है.

विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

इस बात का रखें ध्यान11 / 11

किसी भी फल को खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि सेहत के लिए फायदेमंद फल आपकी मुश्किलें न बढ़ा दें. क्योंकि कई लोगों को गंभीर बीमारी जैसे डायबिटीज होती है, इसलिए खाने से पहले सलाह जरूर लें. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: AI/Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन