Old Scrub Uses: स्क्रब एक ऐसी चीज है जो हर घर में रोज इस्तेमाल होती है और इसी रोज के इस्तेमाल की वजह से बर्तन साफ करते-करते स्क्रब घिस जाता है. फिर लोग उस स्क्रब को कूड़े के डिब्बे में फेंक देते हैं. लेकिन, लोगों को ये नहीं पता है कि यही घिसा हुआ स्पंज घर के कई छोटे-बड़े कामों को आसान बना सकता है. घर की सफाई, पौधों की देखभाल और रोजमर्रा के कामों में इसी स्पंज को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 10 काम, जिनमें पुराने स्पंज का इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – किचन की चिमनी हो गई है चिपचिपी और काली? इन घरेलू चीजों से चकाचक चमक जाएगी Chimney
गमले की मिट्टी में नमी बनाए रखेगा
अगर आप अपने गमलों की देखभाल नहीं कर पाते हैं तो आप पुराने स्पंज को गमले की मिट्टी के नीचे रख दीजिए. ऐसा करने से आप जब भी पौधों में पानी डालेंगे तो स्पंज पानी को सोखकर कुछ समय तक नमी बनाए रखेगा. ध्यान रहे कि स्पंज को पौधे में लगाने से पहले वह पूरी तरह से साफ हो.
बीज उगाने के लिए बनाएं छोटी नर्सरी
आप घर पर बिना सीड ट्रे के अगर पौधे उगाना चाहते हैं तो आप स्पंज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए साफ स्पंज को गीला कर लें. अब इस स्पंज के ऊपर बीज डाल दें और इसे किसी कटोरी से ढक दें. जब उसमें से पौधा निकलने लगे तो उसे गमले में ट्रांसफर कर दें.
घर पर तैयार करें छोटा आइस पैक
स्पंज को आइस पैक की तरह यूज करने के लिए, उसे पानी में भिगोकर किसी बैग में रख दें और फ्रिज में रखकर जमा दें. उसके बाद आप इसको ट्रैवल करते वक्त कुछ ठंडा रखने के लिए किसी भी डिब्बे में रख सकते हैं.
पंखे और जाली की सफाई होगी आसान
पंखे और एग्जॉस्ट फैन की जाली साफ करने के लिए स्पंज के बीच में कट लगाकर किसी डंडे में फंसा लें और अब इससे पंखे की ब्लेड या एग्जॉस्ट की जाली को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर लें. इससे कम समय में ज्यादा सफाई हो जाएगी और हाथों की मेहनत भी कम हो जाएगी.
फर्नीचर से फर्श पर नहीं पड़ेंगे निशान
फर्नीचर से फर्श पर पड़ने वाले निशान से बचने के लिए पुराने स्पंज के छोटे-छोटे टुकड़े लेकर उन्हें मेज या दूसरे किसी भी फर्नीचर के पैरों के नीचे लगा दीजिए. ऐसा करने से आप जब भी फर्नीचर को खिसकाएंगे तो फर्श पर खरोंच या घिसने के निशान नहीं पड़ेंगे.
पौधों की पत्तियों की धूल साफ करें
अगर आपके पौधों की पत्तियों पर धूल जम गई है तो उन्हें साफ करने के लिए साफ पानी में स्पंज को डालकर हल्का गीला कर लें. उसके बाद बड़ी और मजबूत पत्तियों की धूल हटाने में इसका इस्तेमाल कर लें. ध्यान रहे कि बहुत नाजुक पत्तियों पर जोर से स्पंज को न रगड़ें.
सिंक और मुश्किल कोनों की सफाई
पुराने स्पंज को आप सिंक, टाइल्स और ऐसे कोनों की सफाई के लिए रख दें जहां आसानी से कपड़ा नहीं पहुंच पाता. स्पंज से सफाई करने के बाद उसे अच्छी तरह धोकर पूरी तरह से सुखा जरूर लें.
मच्छर भगाने में ऐसे लें मदद
स्पंज में थोड़ी मात्रा में सिट्रोनेला ऑयल लगाकर बालकनी या फिर गार्डन में स्पंज को एक प्लेट में रख दें. इसकी खुशबू से कीड़े-मकोड़े दूर रहते हैं. ध्यान रहे कि इसे पालतू जानवरों और बच्चों से दूर रखें.
गार्डनिंग के दौरान घुटनों के नीचे रखें
अगर आपके पास कई स्पंज हैं तो उन्हें आपस में सिलकर या फिर जोड़कर एक नरम पैड तैयार कर लें. जब भी आप जमीन में पौधों की देखभाल कर रहे हों तो स्पंज से बनाए हुए पैड को आप अपने घुटनों के नीचे रख सकते हैं, ताकि आपको दिक्कत न हो.
सुई और पिन रखने के लिए बनाएं सुरक्षित जगह
अगर आप भी घर में सुई या सेफ्टी पिन रखकर कहीं भी भूल जाते हैं तो आप पुराने स्पंज में सुई, पिन और सेफ्टी पिन लगाकर रख सकते हैं. ऐसा करने से छोटी नुकीली चीजें इधर-उधर बिखरने से भी बचती हैं.
यह भी पढ़ें – एग्जॉस्ट फैन पर जम गई है चिकनाई? बिना मेहनत इन 2 तरीकों से करें सफाई
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 hr agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 hr agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
2 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
3 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
5 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
6 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
8 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
23 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines