Exhaust Fan: खाना बनाते समय उड़ने वाला धुआं समय के साथ एग्जॉस्ट फैन की जाली और पंखे पर चिपकने लगता है. शुरुआत में तो ये देखने में इतना भद्दा नहीं लगता, लेकिन समय के साथ इस पर तेल की काली, मोटी और चिपचिपी परत जमने से ये देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है. सबसे झंझट वाला काम तो ये होता है कि फैन को साफ करने के लिए उसे खोलने की जरूरत पड़ती है. लेकिन, अब आपको एग्जॉस्ट की सफाई करने के लिए उसे उतारने या घंटों उसकी सफाई करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ घरेलू उपाय करके ही जमी हुई जिद्दी चिकनाई (Dirty Exhaust Fan) को आसानी से साफ किया जा सकता है. आइए जानते हैं सफाई के इन आसान तरीकों के बारे में.
कैसे करें एग्जॉस्ट फैन की सफाई
एग्जॉस्ट की सफाई करने के लिए एक घोल तैयार कीजिए. घोल बनाने के लिए एक स्प्रे बोतल लीजिए और उसमें बराबर मात्रा में सफेद सिरका (White Vinegar) और गर्म पानी डालकर आपस में अच्छे से मिला लीजिए. इस मिक्सचर में जरा सा डिशवॉश जेल भी डाल दीजिए. अगर सिरके की जगह अमोनिया का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे सिरके के साथ बिल्कुल न मिलाएं. एग्जॉस्ट की सफाई करने के लिए सबसे पहले उसके नीचे कोई पुराना अखबार या कपड़ा बिछा दीजिए, ताकि ज्यादा गंदगी न हो. अब तैयार किए गए घोल को पंखे के ब्लेड्स और जाली पर अच्छे से स्प्रे कर दीजिए. अब इसे 10 से 15 मिनट तक लगा छोड़ दें ताकि जमी हुई गंदगी ढीली हो जाए. उसके बाद किसी पुराने टूथब्रश या स्पंज की मदद से पंखे को रगड़कर साफ कर लीजिए और फिर सूखे साफ कपड़े से पोंछ लीजिए. ध्यान रहे कि एग्जॉस्ट के बिजली वाले हिस्से पर पानी ना जा पाए.
बेकिंग सोडा और डिशवॉश पेस्ट भी कारगर
सबसे पहले पेस्ट तैयार करने के लिए एक कटोरी में 3 चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda), थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड और हल्का गुनगुना पानी आपस में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लीजिए. उसके बाद टूथब्रश की मदद से पेस्ट को पंखे पर वहां लगाएं, जहां सबसे ज्यादा चिकनाई जमी हो. इस पेस्ट को 20 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद गीले स्पंज या कपड़े की मदद से इसे साफ कर लीजिए.
सफाई करते समय ये गलती न करें