When you Feel Sleepy in Office: कई बार ऑफिस में काम करते-करते अचानक आंखें भारी होने लगती हैं. बार-बार जम्हाई आती है और दिमाग सुस्त पड़ जाता है. खासकर लंच के बाद कई लोगों को नींद के झटके आने लगते हैं। ऐसे में काम पर फोकस करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा अगर आपके साथ भी होता है और नींद की वजह से आप सही तरह से काम नहीं कर पाते तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आप कुछ आसान और क्विक ट्रिक्स अपनाकर कुछ ही सेकंड में खुद को फ्रेश महसूस कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऑफिस में नींद भगाने के आसान तरीके क्या हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Mother’s Day Special: 40 की उम्र के बाद मां की सेहत के लिए वरदान हैं ये भीगे हुए सुपरफूड्स
ऑफिस में क्यों आती है ज्यादा नींद? | How To Stop Feeling Sleepy Immediately
ऑफिस में नींद आने के कई कारण हो सकते हैं और ये सबके लिए अलग हो सकते हैं. हम आपको कुछ कारण बता रहे हैं जो बहुत ही कॉमन माने जाते हैं.
- रात में पूरी नींद न लेना
- ज्यादा भारी खाना खाना
- लंबे समय तक स्क्रीन देखना
- पानी कम पीना
- लगातार एक ही जगह बैठे रहना
- तनाव और थकान
10 सेकंड में फ्रेश महसूस करने वाले आसान तरीके | How To Remove Sleepiness in 10 seconds?
- गहरी सांस लेना- अगर आपको नींद आ रही है तो तुरंत 3 से 4 बार गहरी सांस लें. ऐसा करने से शरीर में ऑक्सीजन बढ़ता है और दिमाग शांत हो जाता है.
- चेहरे पर ठंडा पानी मारें- अपनी सीट से उठें और चेहरे पर ठंडा पानी मारें. इससे नींद दूर भाग जाएगी और आपको अच्छा लगेगा.
- सीट से उठकर थोड़ा चलें- लगातार बैठे रहने से शरीर सुस्त हो जाता है. सिर्फ 1 से 2 मिनट चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
- पानी पिएं- डिहाइड्रेशन भी थकान और नींद की वजह बन सकता है. एक गिलास पानी पीने से एनर्जी बेहतर महसूस हो सकती है.
क्या बार-बार नींद आना बीमारी का संकेत हो सकता है? | Sleepy Causes
अगर अच्छी नींद लेने के बाद भी दिनभर नींद आ रही है तो आपको थोड़ा सोचने की जरूरत है. कई बार स्लीप एपनिया, तनाव या एंग्जायटी की वजह से नींद आ सकती है.
इसे भी पढ़ें- जून में बच्चों की छुट्टियों के लिए बेस्ट हैं भारत के ये हिल स्टेशन, बजट में मिलेगा एडवेंचर और सुकून का डबल मजा
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
8 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
9 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
10 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
10 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
12 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
12 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines