ऑफिस में आएं नींद के झटके तो क्या करें? 10 सेकंड में हो जाएगा काम, महसूस करेंगे एकदम फ्रेश

Office Mein Neend Kyu Aati Hai: कई बार ऑफिस में भयंकर नींद आती है, खाने के बाद तो झटके लगना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में अब छोटे-छोटे उपाय अपनाकर आप खुद को तुरंत एक्टिव और फ्रेश महसूस कर सकते हैं. सही नींद, हेल्दी डाइट और थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी से दिन अच्छा जा सकता है.

Office Mein Neend Kyu Aati Hai

ऑफिस में क्यों आती है ज्यादा नींद? Image Credit- News24

विज्ञापन

When you Feel Sleepy in Office: कई बार ऑफिस में काम करते-करते अचानक आंखें भारी होने लगती हैं. बार-बार जम्हाई आती है और दिमाग सुस्त पड़ जाता है. खासकर लंच के बाद कई लोगों को नींद के झटके आने लगते हैं। ऐसे में काम पर फोकस करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा अगर आपके साथ भी होता है और नींद की वजह से आप सही तरह से काम नहीं कर पाते तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आप कुछ आसान और क्विक ट्रिक्स अपनाकर कुछ ही सेकंड में खुद को फ्रेश महसूस कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऑफिस में नींद भगाने के आसान तरीके क्या हो सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- Mother’s Day Special: 40 की उम्र के बाद मां की सेहत के लिए वरदान हैं ये भीगे हुए सुपरफूड्स

विज्ञापन

ऑफिस में क्यों आती है ज्यादा नींद? | How To Stop Feeling Sleepy Immediately

ऑफिस में नींद आने के कई कारण हो सकते हैं और ये सबके लिए अलग हो सकते हैं. हम आपको कुछ कारण बता रहे हैं जो बहुत ही कॉमन माने जाते हैं.

  • रात में पूरी नींद न लेना
  • ज्यादा भारी खाना खाना
  • लंबे समय तक स्क्रीन देखना
  • पानी कम पीना
  • लगातार एक ही जगह बैठे रहना
  • तनाव और थकान 

10 सेकंड में फ्रेश महसूस करने वाले आसान तरीके | How To Remove Sleepiness in 10 seconds?

  • गहरी सांस लेना- अगर आपको नींद आ रही है तो तुरंत 3 से 4 बार गहरी सांस लें. ऐसा करने से शरीर में ऑक्सीजन बढ़ता है और दिमाग शांत हो जाता है.
  • चेहरे पर ठंडा पानी मारें- अपनी सीट से उठें और चेहरे पर ठंडा पानी मारें. इससे नींद दूर भाग जाएगी और आपको अच्छा लगेगा.
  • सीट से उठकर थोड़ा चलें- लगातार बैठे रहने से शरीर सुस्त हो जाता है. सिर्फ 1 से 2 मिनट चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
  • पानी पिएं- डिहाइड्रेशन भी थकान और नींद की वजह बन सकता है. एक गिलास पानी पीने से एनर्जी बेहतर महसूस हो सकती है.

क्या बार-बार नींद आना बीमारी का संकेत हो सकता है? | Sleepy Causes

अगर अच्छी नींद लेने के बाद भी दिनभर नींद आ रही है तो आपको थोड़ा सोचने की जरूरत है. कई बार स्लीप एपनिया, तनाव या एंग्जायटी की वजह से नींद आ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ