Rajma Pulao Recipe In Hindi: राजमा हाई प्रोटीन और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर एक साबुत अनाज है जिसको आमतौर पर घरों में राजमा-चावल, राजमा पराठा या राजमा चाट आदि के तौर पर बनाकर खाया जाता है। राजमा से बनी इन डिशेज को बड़े और बच्चे भी खूब पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने राजमा पुलाव बनाकर खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए राजमा पुलाव बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं।
अभी पढ़ें – स्नैक में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल कुरकुरी पालक पत्ता चाट, जानें 20 मिनट रेसिपी
इनको आप लंच से लेकर डिनर में फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हैं। बच्चे भी इनको खूब स्वाद लेकर खाते हैं, तो चलिए जानते हैं राजमा पुलाव (Rajma Pulao Recipe) बनाने की रेसिपी-
राजमा पुलाव बनाने की सामग्री-
- 1 कप चावल
- 1 टमाटर
- 1 कप राजमा
- 1 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 प्याज
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1/4 टी स्पून काली मिर्च
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 1 तेजपत्ता
- 3-4 लौंग
- 1 चक्र फूल
- 1 टेबलस्पून देसी घी
- स्वादानुसार नमक
- 2 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती
अभी पढ़ें – घर पर नहीं बन पाता कैफे स्टाइल चॉकलेट मिल्क शेक? तो फॉलो करें ये सिंपल टिप्स
राजमा पुलाव बनाने की रेसिपी- (Rajma Pulao Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले राजमा को अच्छी तरह से धो लें।
- फिर आप इनको रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
- इसके बाद आप अगली सुबह पुलाब बनाने से पहले राजमा को करीब 10 मिनट तक उबाल लें।
- फिर आप चावल को भी अच्छे से धोकर लगभग 20 मिनट तक भिगोकर रख दें।
- इसके बाद आप प्याज और टमाटर को अच्छे से धोकर बारीक काट लें।
- फिर आप एक प्रेशर कुकर में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें सारे साबुत मसाले डालें और खुशबू आने तक भून लें।
- फिर आप इसमें कटे हुए प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर भून लें।
- फिर आप इसमें कटे टमाटर डालें और धीमी आंच नरम होने तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें उबले हुए राजमा डालें और करीब 1 मिनट तक पकाएं।
- फिर आप इसमें सारे पिसे हुए मसाले डालें और मिलाकर धीमी आंच पर पका लें।
- इसके बाद आप इसमें भीगे हुए चावल डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसमें धनिया पत्ती और 2 कप पानी डालें।
- इसके बाद आप कुकर को बंद करके इसमें कम से मक 2 सीटी लगा लें।
- अब आपके स्वादिष्ट राजमा पुलाव बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इसको ऊपर से घी डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
8 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
12 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
14 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
18 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines