घूमने के लिए किसी 'स्वर्ग' से कम नहीं हैं ये 3 राज्य, आज है इनका जन्मदिन; सुंदरता ऐसी कि भूल जाएंगे विदेश

Foundation Day Northeast Tourism: क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन, 21 जनवरी को, आजादी के 25 साल बाद भारत को तीन बेहद खूबसूरत राज्य मिले थे? आइए जानते हैं इन राज्यों के इतिहास से लेकर यहां की अनदेखी खूबसूरती के बारे में.

Seven Sisters Tourism

नॉर्थ ईस्ट में कहां घूमने जाएं? (Image: Pexels)

Hidden Beauty Of The Northeast: 21 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में बेहद खास माना जाता है. इसी दिन 1972 में मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय ने भारत में पूर्ण राज्य का दर्जा पाया था. यह दिन सिर्फ राजनीतिक बदलाव का प्रतीक नहीं है, बल्कि पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक पहचान और लंबे संघर्ष की जीत का प्रतीक भी है. आइए जानते हैं इन राजों के इतिहास के बारे में और यहां की स्वर्ग जैसी खूबसूरत वादियों के बारे में..

विज्ञापन

आजादी के 25 साल बाद भारत में मिले ये खूबसूरत राज्य

मणिपुर पहले एक स्वतंत्र रियासत था, जिसे महाराजा बोधचंद्र सिंह ने भारत के साथ विलय किया. शुरुआत में यहां आंतरिक स्वायत्तता का वादा किया गया था, और 1948 में पहली बार वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनाव भी हुए. हालांकि 1949 में परिस्थितियां बदल गईं और मणिपुर को ‘भाग सी’ का दर्जा दिया गया. फिर, साल 1956 में यह केंद्र शासित प्रदेश बना और आखिर में, मणिपुर 21 जनवरी 1972 को एक पूर्ण राज्य बनकर उभरा.

विज्ञापन

आज मणिपुर अपने खूबसूरत संस्कृति और अपनी वादियों के लिए जाना जाता है. बड़ी संख्या में पर्यटक यहां इम्फाल के बाजार, लोई रैक झील आदि घूमने आते हैं. यहां की खूबसूरत संस्कृति पर्यटकों को बहुत पसंद आती है.

विज्ञापन

त्रिपुरा

त्रिपुरा की कहानी भी राजशाही से जुड़ी है. महाराजा बीर बिक्रम की मौत के बाद रानी कंचन प्रभा देवी ने 1949 में भारत सरकार के साथ विलय का फैसला लिया. इसके बाद त्रिपुरा को भी ‘भाग सी’ में रखा गया और 1956 में यह केंद्र शासित प्रदेश बना. हालांकि, लंबे संघर्ष और उत्तर-पूर्वी पुनर्गठन अधिनियम 1971 के बाद 21 जनवरी 1972 को त्रिपुरा पूर्ण राज्य बन गया.

विज्ञापन

अब बात करते हैं यहां के टूरिज्म की, त्रिपुरा अपने राजसी इतिहास, पुराने मंदिरों और जनजातीय संस्कृति के लिए मशहूर है. हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां का भव्य नीरमहल, उनाकोटी की पुरानी मूर्तियां और माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर (Mata Tripura Sundari Temple) को देखने के लिए आते हैं. यहां की खूबसूरत हरी-भरी वादियां, बांस के बने हस्तशिल्प और यहां के पारंपरिक फ्लॉक डांस इसे देखने लायक बनाते हैं.

मेघालय

विज्ञापन

मेघालय का गठन त्रिपुरा और मणिपुर से अलग हुआ था. रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां आंदोलन हुआ था, यह आंदोलन खासी, जयंतिया और गारो लोगों की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा था. 1969 में असम पुनर्गठन अधिनियम के तहत इसे स्वायत्त राज्य बनाया गया और 21 जनवरी 1972 को यह भारत का 21वां पूर्ण राज्य बना. शिलांग इसकी राजधानी बनकर शिक्षा और पर्यटन का केंद्र भी बन गया. आज मेघालय अपनी झरनों, गुफाओं और हरियाली के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है. अक्सर लोग चेरापूंजी की बारिश, डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज आदि यहां छिपी खूबसूरत वादियों को देखने के लिए आते हैं.

अक्सर लोग हील-स्टेशन का ट्रिप प्लान करके मनाली-कश्मीर आदि जाते हैं, लेकिन जो लोग एक बार भी पूर्वोत्तर भारत घूमने जाते हैं, वह वहां की छिपी खूबसूरती के दीवाने हो जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ