ब्रेड और मूंगफली से तैयार करें लजीज पकौड़े, शाम की चाय के साथ सर्व करें, परिवार का हर सदस्य पूछेगा रेसिपी

Break And Moongfli Ke Pakode: अगर आपका शाम की चाय के साथ कुछ मजेदार खाने का मन है तो आपको आलू के बजाय मूंगफली और ब्रेड के पकौड़े ट्राई करने चाहिए. इसका स्वाद इतना अच्छा है कि आप हर शाम इस रेसिपी को ट्राई करना चाहेंगे.

Break And Moongfli Ke Pakode

शाम की चाय के साथ सर्व करें ब्रेड और मूंगफली के पकौड़े.

Break And Moongfli Pakoda Recipe: शाम की चाय के साथ हमारा कुछ ना कुछ खाने का मन करता है. किसी को पकौड़े खाने की आदत होती है तो कोई बिस्कुट खाना पसंद करता है. कुरकुरे पकौड़े के साथ तो चाय का मजा दोगुना बढ़ जाता है. हालांकि, हर रोज आलू या ब्रेड पकौड़े खाकर बोर हो जाते हैं. अगर आप भी बोर हो गए हैं तो आपको ब्रेड और मूंगफली के पकौड़े की यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी होगी. इन्हें घर पर बनाना बहुत ही आसान है, आपको बस कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी जिनका इस्तेमाल पकौड़े बनाने के लिए किया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

मूंगफली और ब्रेड के पकौड़े कैसे बनाएं? 

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस- 5
  • भुनी हुई मूंगफली- आधा कप
  • प्याज- 1
  • बेसन- 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरी मिर्च- 3
  • हल्दी- 1 चुटकी
  • हरा धनिया- 2 चम्मच
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • तेल- तलने के लिए

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर ब्रेड के किनारे काटें और छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.  
  • अब भुनी हुई मूंगफली को जार में डालकर दरदरा पीस लें. बस आपको मूंगफली का पाउडर बहुत बारीक नहीं करना है.
  • अब एक बड़े बाउल में बेसन डालें और फिर उसमें पिसी हुई मूंगफली, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च और नमक भी डाल दें.  
  • अब थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा बैटर तैयार करें. आखिर में ब्रेड के टुकड़े डालकर हल्के हाथ से मिलाएं और पकौड़े तलना शुरू करें.
  • तलने के लिए गैस पर एक कड़ाही रखें और फिर तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें. फिर पकौड़ों को हल्की आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
  • इस दौरान बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि पकौड़े सही तरह से पक जाएं. फ्राई करने के बाद एक प्लेट में निकालें और ऊपर से चाट मसाला डालकर चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.  

इसे भी पढ़ें- Breakfast Tips: उबले अंडे से हो गए हैं बोर? ट्राय करें 3 आसान और हेल्दी अंडा रेसिपी, स्वाद और एनर्जी दोनों जबरदस्त

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ