---विज्ञापन---

Non Veg Parathas: सर्दियों में उठाएं इन 3 नॉनवेज पराठों का लुत्फ, खाने के बाद आप भी कहेंगे वाह…

Non Veg Parathas: सर्दियों में अगर सुबह का नाश्ता हेल्दी होने के टेस्टी भी हो तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में आप अपनी सुबह की डाइट में नॉनवेज पराठों को शामिल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Non Veg Parathas: सर्दियों में कई लोग नॉनवेज खाना बहुत पसंद करते हैं। खासकर के सुबह का नाश्ता आपके मन के अनुसार हो तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में आप कई तरह के खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। जैसे कि छोले भटूरे, आलू बेड़मी या फिर कचौरी-कढ़ी आदी, लेकिन क्या आपने कभी नॉनवेज पराठे ट्राई किए हैं? जिन्हें नॉनवेज खाना पसंद है, उनके लिए नॉनवेज पराठे टेस्टी होने के साथ-साथ उनके हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। ये पराठे कई पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। आइए जानते हैं कि किन-किन नॉनवेज पराठों का आप लुत्फ उठा सकते हैं?

चिकन कीमा पराठा

चिकन कीमा से भरे पराठे बाहर से खाने में कुरकुरेऔर अंदर से सॉफ्ट और स्वादिष्ट होते हैं। इस कारण कई लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इसे लोग खासकर के सर्दियों में दही का रायता, अचार, चटनी या फिर बटर के साथ खाते हैं। इसके साथ ही ये हेल्दी होते हैं, जो आपकी एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है?

मटन कीमा पराठा

मटन कीमा पराठे बहुत टेस्टी और हेल्दी होते हैं। शायद बहुत से लोग इस स्वादिष्ट पराठे के बारे में नहीं जानते होंगे। लेकिन इस पराठे को भारत ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों में बनाया और खाया जाता है। ये मोटा, परतदार और सभी तरफ समान रूप से कीमा से भरा हुआ होता है।

---विज्ञापन---

मुगलई पराठा

मुगलई पराठा प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ खाने में भी टेस्टी होता है। मुगलई पराठा एक लोकप्रिय बंगाली स्ट्रीट फूड है जिसे भारत के पश्चिम बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक के कई क्षेत्रों में खाया जाता है। इसे मसालों और अंडों से बनाया जाता है। इस पराठे को आप किसी भी सूखी सब्जी अचार, दही या फिर बटर के साथ इसके टेस्ट को बढ़ाने के लिए खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 20, 2024 03:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola