कई बड़े CEOs से ज्यादा है नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट की कमाई, आंकड़ा सुन मुंह रह जायेगा खुला!

Nita Ambani Makeup Artist Mickey Contractor: क्या आपको पता है कि नीता अंबानी का पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट कौन है? जो केवल एक दिन के लिए अच्छी-खासी रकम चार्ज करते हैं। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं उस मेकअप आर्टिस्ट के बारे में।

Nita Ambani

Nita Ambani Makeup Artist Mickey Contractor: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी आए दिन सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखाई देती रहती हैं। जहां पर वह अपने लुक और ड्रेसिंग स्टाइल के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न ड्रेस हर एक आउटफिट में वो बहुत खुबसूरत लगती हैं। हालांकि उनके लुक में उनका मेकअप चार-चांद लगा देता है, जिससे उनकी खूबसूरती ओर ज्यादा बढ़ जाती है।

विज्ञापन

क्या आपको उनके पसर्नल मेकअप आर्टिस्ट के बारे में पता है, जो एक दिन का उनका मेकअप करने के लिए मोटी रकम लेते हैं। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं उनके पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट के बारे में।

विज्ञापन

कौन है नीता अंबानी का पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट?

मिकी कॉन्ट्रैक्टर नीता अंबानी के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं, जिनका नाम देश के सबसे अच्छे मेकअप आर्टिस्ट की लिस्ट में आता है। वो नीता अंबानी के साथ-साथ उनकी बेटी और बहू का भी मेकअप करते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mickey Contractor (@mickeycontractor)

फिल्मों में भी किया है काम

साल 1992 में मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर अपना सफर शुरू किया था। हालांकि फिल्मों में काम करने से पहले वह टोक्यो में काम किया करते थे, जहां उनकी मुलाकात बॉलीवुड एक्ट्रेस हेलेन से हुई थी। उन्होंने ही मिकी को फिल्मों में काम करने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने सबसे पहले फिल्म बेखुदी में काजोल का मेकअप किया था।

विज्ञापन

पिछले तीन दशक से वह इसी फिल्ड में हैं। सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने अभी तक कई बड़ी फिल्मों में एक्ट्रेसेस का मेकअप किया है। उन्होंने दिल तो पागल है, कल हो न हो, गुड न्यूज और हम आपके हैं कौन जैसी कई फेमस फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा स्पेशल इवेंट के लिए उन्होंने दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और करीना कपूर जैसी कई प्रसिद्ध अभिनेत्रियों का भी मेकअप किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mickey Contractor (@mickeycontractor)

विज्ञापन

मिकी कॉन्ट्रैक्टर की कितनी है एक दिन की फीस?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिकी कॉन्ट्रैक्टर का नाम देश के सबसे महंगे मेकअप आर्टिस्टों में आता है। उनकी एक दिन की फीस 75,000 रुपए से लेकर एक लाख रुपए के बीच है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ