Nisha Madhulika: मेहनत एक दिन रंग लाती है, इस बात को सच साबित किया घर-घर में मशहूर यूट्यूबर निशा मधुलिका ने। निशा एक कुकिंग चैनल चलाती हैं, जहां उन्होंने 2300 वीडियोज शेयर किए हैं, जो कुकिंग बेस्ड हैं। उन्होंने अपने हर वीडियो में खाने बनाने की रेसिपी को इतनी सरलता, धीमी आवाज और स्टेप बाय स्टेप बताया है। उनका यही अंदाज लाखों लोगों को पसंद आता है। वे भारतीय महिला यूट्यूबर की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं और आज करोड़पति बन चुकी हैं। आइए जानते हैं उनकी इंस्पायरिंग कहानी।
ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी
अकेलापन दूर करने के लिए शुरू किया यूट्यूब
निशा 65 साल की हैं और मशहूर इंडियन कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके चैनल का नाम Nisha Madhulika है। इनकी कहानी कुछ ऐसी है कि उन्होंने इस यूट्यूब चैनल को अपने अकेलेपन को भरने के लिए शुरू किया था। दरअसल, हुआ यूं था कि एक उम्र के बाद निशा के बच्चे पढ़ाई करने अलग-अलग शहरों में जाकर रहने लगे, जिसके बाद वह काफी अकेली और खाली रहने लगी थीं। साल 2009 में उन्होंने अपना कुकिंग चैनल इंट्रोड्यूज किया था और आज उनकी कुल संपत्ति 43 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके चैनल को 14.5 मिलियन लोगों ने सब्सक्राइब किया हुआ है। इसके अलावा, वह अन्य सोशल प्लेटफॉर्म्स पर भी हैं, वहां भी उनके फॉलोवर्स हजारों में हैं। निशा के यूट्यूब प्रोफाइल पर लिखा है कि “मेरा मिशन पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के माध्यम से हर घर में खुशी और एकजुटता लाना है।”
बचपन से खाना बनाने की शौकीन हैं मधुलिका
निशा का जन्म 25 अगस्त, साल 1959 को उत्तर प्रदेश में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने टीचिंग में भी अपना करियर बनाया था। मगर शादी के बाद, वह नोएडा चली गईं और वहीं अपने दो बच्चों की परवरिश में लग गईं थीं। निशा बताती हैं कि उन्हें बचपन से खाना बनाना काफी पसंद होता है। वे खाली समय में नई-नई डिशेज का इन्वेन्शन करती रहती थीं, उनके इसी जुनून ने उन्हें यूट्यूब चैनल शुरू करने के लिए प्रेरित किया था।
अवॉर्ड से भी सम्मानित
निशा मधुलिका को साल 2014 में देश के टॉप मोस्ट शेफ्स इन यू्ट्यूब का अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। साल 2017 में भी उन्हें कंटेंट क्रिएटर इन कुकिंग का सम्मान प्राप्त हो चुका है।
टाटा ट्रस्ट्स के साथ भी काम किया
निशा ने अपनी जर्नी में टाटा ट्रस्ट्स के साथ भी काम किया है। वे इनके प्रोजेक्ट द्रुव में शामिल हैं, जिसका उद्देश्य देश के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट उपलब्ध कराना है।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines