Lemonade Juice Benefits in Summer: गर्मियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। गर्मी में चिलचिलाती धूप, गर्म हवाओं और लू से बॉडी में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में अगर इस मौसम में आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे न चाहते हुए भी व्यक्ति बीमार होने लगता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में नींबू पानी को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। आइए अब विस्तार से जानते हैं गर्मियों में शरीर को नींबू पानी से मिलने वाले 5 फायदों के बारे में।
ये भी पढ़ें- Skin Allergy से छुटकारा केवल 10 रुपये में, दाद-खाज-खुजली दूर भगाएंगे घरेलू उपाय
पाचन रहता है सही
जो लोग नियमित रूप से नींबू पानी पीते हैं, उनका पाचन सही रहता है। दरअसल नींबू में विटामिन सी से लेकर पोटेशियम, फ्लेवोनोइड्स, साइट्रिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस आदि पोषक तत्वों की उच्च मात्रा होती है। इससे पेट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
शरीर रहता है हाइड्रेट
नियमित रूप से नींबू पानी से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही व्यक्ति को थकान और कमजोरी की भी शिकायत नहीं होती है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
नींबू में विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस और साइट्रिक एसिड आदि पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए जो लोग रोजाना नींबू पानी पीते हैं, उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत रहती है, जिससे मौसमी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।
ग्लोइंग स्किन
गर्मियों में जिन लोगों की त्वचा बेजान होने लगती है, उन्हें अपनी डाइट में नींबू पानी को जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल नींबू पानी में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है। ऐसे में स्किन रूखी और बेजान नहीं होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी बना रहता है।
कंट्रोल में रहता है वजन
गर्मियों में जो लोग रोजाना सुबह नींबू पानी पीते हैं। इससे उनका शरीर तो स्वस्थ रहता ही है। साथ ही वजन भी नहीं बढ़ता है। दरअसल, नींबू में लो कैलोरी होती है। ऐसे में इसे पीने से वजन नहीं बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 रुपये की ये एक चीज साफ कर देगी बाथरूम की गंदी टाइल्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
10 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
13 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
13 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
14 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
21 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines