रात के समय नारियल तेल में मिलाकर लगा ली यह चीज तो अगली सुबह निखरा हुआ दिखेगा चेहरा

Coconut Oil For Glowing Skin: त्वचा को निखारने के लिए रात के समय सही तरह से चेहरे पर नारियल का तेल लगा लिया जाए तो स्किन का निखार अगले दिन देखते ही बनता है. खासतौर से ड्राई स्किन पर इस नुस्खे का कमाल का असर दिखता है.

Coconut Oil Benefits

Night Skin Care Routine: इस तरह रात के समय निखर जाएगा चेहरा. Image Credits - Freepik

Night Skin Care: त्वचा की देखरेख में मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन जितना जरूरी होता है उतना ही जरूरी है नाइट स्किन केयर रूटीन. रात के समय स्किन का सही तरह से ख्याल रखा जाए तो अगली सुबह चेहरे का निखार (Skin Glow) देखते ही बनता है. नारियल तेल (Coconut Oil) की बात करें तो त्वचा को नारियल तेल से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. नारियल तेल हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर होता है, इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण स्किन को हाइड्रेशन देते हैं और स्किन को चमक प्रदान करते हैं सो अलग. ऐसे में यहां जानिए किस तरह रात के समय चेहरे पर नारियल तेल लगाया जा सकता है जिससे त्वचा की खूबसूरती में चार-चांद लग जाए.

चेहरे पर कैसे लगाएं नारियल तेल | How To Apply Coconut Oil On Face

चेहरे पर नारियल तेल को सादा भी लगाया जा सकता है या फिर इसे विटामिन ई कैप्सूल में डालकर चेहरे पर लगा सकते हैं. जिन लोगों की त्वचा जरूरत से ज्यादा ड्राई है उनके लिए यह नुस्खा खासतौर पर बेहद फायदेमंद साबित होता है. नारियल तेल को हथेली पर लेकर इसमें एक विटामिन ई की कैप्सूल (Vitamin E Capsule) डालें और मिक्स करके चेहरे पर लगाएं. रातभर इसे लगाकर रखने के बाद सुबह धोकर छुड़ा सकते हैं.

नारियल तेल और फिटकरी भी है असरदार

चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए नारियल तेल और फिटकरी (Fitkari) के फेस पैक को भी लगाया जा सकता है. इसके लिए एक चम्मच फिटकरी के पाउडर को एक चम्मच नारियल के तेल में मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखने के बाद धोकर हटा दें. चेहरा निखर जाता है. इस फेस पैक से स्किन की पिग्मेंटेशन भी कम हो जाती है.

किसे नहीं लगाना चाहिए नारियल का तेल

जिन लोगों की स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई (Dry Skin) है उन्हें चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से परहेज करना चाहिए, खासतौर से इसे रातभर लगाकर नहीं लगाना चाहिए. नारियल का तेल रातभर चेहरे पर लगाया जाए तो इससे स्किन पर क्लोग्ड पोर्स की दिक्कत हो सकती है और चेहरे पर फुंसियां नजर आ सकती हैं सो अलग.

यह फेस पैक भी लगा सकते हैं चेहरे पर

रात के समय चेहरे पर बादाम और कच्चे दूध का फेस पैक (Face Pack) भी लगा सकते हैं. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर धोकर हटाया जा सकता है. एक कटोरी में 4 से 5 बादाम कूटकर डालें और उसमें 2 चम्मच कच्चा दूध डालकर मिक्स कर लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर रखने के बाद 20 मिनट में धोकर हटा लें. अगली सुबह चेहरा खिला हुआ नजर आएगा.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ