चेहरे की ढीली स्किन को टाइट कैसे करें? एक्सपर्ट ने कहा इस फेस मास्क से ऊपर उठेगी लटकती त्वचा

Skin Tightening: लटकती या ढीली त्वचा को टाइट करने के लिए एक्सपर्ट का बताया फेस पैक लगाकर देखा जा सकता है. इस फेस पैक से त्वचा को एंटी-एजिंग गुण मिलते हैं. इसे बनाकर लगाना भी बेहद आसान है.

Skin Tightening

Skin Tightening Face Mask: इस तरह त्वचा नजर आने लगेगी टाइट. Image Credit- Freepik

Anti Aging Skin Care: उम्र बढ़ने के साथ या फिर त्वचा की सही तरह से देखरेख ना करने के कारण चेहरा लटकना शुरू हो जाता है. ऐसे में ढीली स्किन (Loose Skin) भला किसे अच्छी लगती है. कई बार धूप के असर से या केमिकल वाले स्किन केयर का इस्तेमाल करने पर भी चेहरे पर इक्की-दुक्की झुर्रियां (Wrinkles) और फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं. ऐसे में इस ढीली त्वचा को फिर से टाइट करने के लिए एक्सपर्ट का बताया फेस पैक लगाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और नेचुरोपैथ डॉ. मनोज दास ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि अलसी के बीजों से बनने वाला फेस मास्क ढीली त्वचा को टाइट कर सकता है. यहां जानिए किस तरह बनाकर तैयार करते हैं इस स्किन टाइटनिंग मास्क को.

विज्ञापन

स्किन टाइटनिंग फेस मास्क | Skin Tightening Face Mask

एक्सपर्ट ने बताया कि इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच अलसी के बीज (Flaxseeds) लें और उन्हें कूटकर खुरदुरा पाउडर बना लें. अब अलसी के बीज के पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर उबालें. जब यह अच्छे से उबल जाए और आपको पानी गाढ़ा नजर आने लगे तो इसे गर्म-गर्म छान लें.

विज्ञापन

अलसी के बीजों को जब पानी के साथ उबाला जाता है तो एक तरह का जैल तैयार हो जाता है. इस जैल में एक चम्मच मैदा डालकर तुरंत मिक्स कर लें. एक्सपर्ट का कहना है कि जैसे-जैसे आप इस मिश्रण को मिक्स करते जाएंगे वैसे-वैसे स्किन टाइटनिंग मास्क बनना तैयार हो जाएगा.

विज्ञापन

कैसे लगाएं यह स्किन टाइटनिंग मास्क

इस स्किन टाइटनिंग मास्क को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद पूरे चेहरे पर इस फेस मास्क को अच्छे से लगा लें. जब मास्क पूरे चेहरे पर लग जाए तो आप लेट जाएं. 15 मिनट के लिए आपको बिल्कुल भी हिलना नहीं है जिससे यह मास्क अपनी जगह पर जस का तस ही रहे. ऐसा करने पर स्किन टाइट होती है और स्किन को लिफ्टिंग इफेक्ट्स मिलते हैं.

विज्ञापन

15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोकर साफ कर लें. चेहरा धोकर साफ करने पर आपको दिखेगा कि आपकी स्किन पहले से ज्यादा चमकदार (Bright Skin) और टाइट नजर आ रही है.

कितनी बार लगाएं यह टाइटनिंग मास्क

विज्ञापन

एक्सपर्ट का कहना है कि हफ्ते में एक बार इस स्किन टाइटनिंग मास्क को चेहरे पर जरूर लगाना चाहिए. अगर आप हर हफ्ते नहीं लगाते हैं तो इसे 15 दिन में एक बार या फिर कहीं पार्टी में जाना हो तो उससे पहले चेहरे पर लगा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ