Women’s Health: महिलाएं अक्सर ही अपनी स्किन का तो खूब ख्याल रखती हैं लेकिन सेहत का अंदरूनी रूप से ध्यान रखना भूल जाती हैं. ऐसे में अगर आपकी उम्र 28 साल हो चुकी है और बिना किसी वजह अगर आपका वजन बढ़ने लगा है, पेट (Belly Fat) बाहर आ रहा है, बिना कारण मूड स्विंग्स होने लगते हैं, एनर्जी लो हो जाती है या फिर बाल पतले होने या डल स्किन जैसी दिक्कतें हो रही हैं तो इसकी वजह आपके हार्मोन का आउट ऑफ सिंक होना हो सकता है. ऐसे में डॉ. दिनेश ठाकुर की सलाह है कि अगर आपकी उम्र 28 साल से ज्यादा हो गई है तो आपको रोजाना ये 4 काम जरूर करने चाहिए.
यह भी पढ़ें – सर्जरी से नहीं बल्कि इस डाइट से Adnan Sami ने घटाया 120 किलो वजन, 230 से ऐसे हुआ 110 kg वेट
महिलाओं को रोजाना करने चाहिए ये 4 काम
बेरिएट्रिक एंड मेटाबॉलिक सर्जन डॉ. दिनेश सिंह ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि सोने से पहले महिलाओं को ये 3 काम जरूर करने चाहिए –
स्टेप 1 – रोजाना 9 बजे स्क्रीन कट ऑफ करना
ब्लू लाइट मेलाटॉनिन को कम करती है. मेलाटॉनिन ऐसा हार्मोन होता है जो इंसुलिन, एपेटाइट, क्रेविंग्स, फैट स्टोरेज और मूड को स्टेबलाइज करता है.
क्या करना चाहिए – डॉक्टर की सलाह है कि आपको अपना फोन रोजाना रात 9 बजे के बाद दूर कर देना चाहिए, रोशनी कम कर देनी चाहिए और खुद को काल्म करने के लिए 2 से 3 पन्ने रोजाना पढ़ने चाहिए.
स्टेप 2 – लाइट सेल्फ मसाज
हफ्ते में 2 से 3 बार हल्की सेल्फ मसाज देना जरूरी है. अपने पैरों और पेट के निचले हिस्से पर मसाज करने पर शरीर पैरासिंपेथेटिक मोज पर शिफ्ट हो जाता है. यह वह स्टेट है जिसमें मेटाबॉलिज्म खुद को रिपेयर करने लगता है.
इसके क्या-क्या फायदे हैं – कोर्टिसोल कम होता है, ब्लोटिंग कम होती है, ब्लड फ्लो बेहतर होता है और स्लीप क्ववालिटी बेहतर होने में मदद मिलती है सो अलग.
स्टेप 3 – मेटाबॉलिज्म काल्मिंग नाइट ड्रिंक
रोजाना सोने से पहले हल्दी वाला गर्म दूध पिया जा सकता है या फिर अश्वगंधा हर्बल टी पी सकते हैं. ये दोनों ही ड्रिंक्स सेहत के लिए बेहद अच्छी होती हैं.
शरीर को कौनसे फायदे मिलते हैं – इंसुलिन स्टेबल होता है, क्रेविंग्स कम होती हैं, गहरी और अच्छी नींद आती है और नाइटटाइम कोर्टिसोल कम होने लगता है.
स्टेप 4 – 10:30 बजे तक सोना
आपका लिवर एस्ट्रोजन को, इंसुलिन और फैट बाय प्रोडक्ट को 10 बजे से 2 बजे के बीच में मेटाबॉलाइज करता है. इसीलिए रात 10:30 बजे तक किसी भी हालत में सो जाना बेहद जरूरी होता है.
देरी से सोने पर क्या होता है – अगर रोजाना देरी से सोया जाए तो इससे हार्मोन ओवरलोड होने लगता है, बैली फैट बढ़ सकता है, वॉटर रिटेंशन होता है, पीएमएस और एक्ने की दिक्कत होती है और साथ ही मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है.
यह भी पढ़ें – सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली दाल कौन सी है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया भरपूर Protein पाने के लिए दाल खाने का सही तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
4 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
4 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
7 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines