सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली दाल कौन सी है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया भरपूर Protein पाने के लिए दाल खाने का सही तरीका

Protein Rich Dal: अगर आप भी शाकाहारी या वीगन हैं और बिना मांस-मछली खाए भरपूर प्रोटीन पाना चाहते हैं तो आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी की बताई दाल खा सकते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि यह दाल प्रोटीन से भरपूर होती है.

Protein Rich Dal

कौन सी दाल पूरी प्रोटीन होती है?

Kis Dal Me Protein Hota Hai: प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में गिना जाता है. प्रोटीन टिशूज को बनाता है और रिपेयर करता है, यह इम्यून फंक्शन को मजबूत बनाता है, अन्य पोषक तत्वों को स्टोर करता है, हार्मोन रेग्यूलेट करने में मददगार होता है और शरीर को एनर्जी देता है. ऐसे में सभी को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन (Protein) की जरूरत होती है. लेकिन, कंप्लीट प्रोटीन नॉन वेज से ही मिलता है और शाकाहारी लोगों को प्रोटीन का भरपूर स्त्रोत नहीं मिल पाता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि एक ऐसी दाल (Dal) है जो प्रोटीन से भरपूर होती है, बस इसे चावल के साथ खाने की जरूरत है. यहां जानिए डॉ. सलीम जैदी किस दाल को खाने के लिए कह रहे हैं.

विज्ञापन

प्रोटीन से भरपूर कौन सी दाल है

आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि मसूर की दाल (Masoor Dal) खाने पर शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है. यह वही फर्स्ट क्लास प्रोटीन होता है जो एनिमल सोर्सेस से मिलता है.

विज्ञापन

प्रोटीन अमीनो एसिड्स से बनता है. ये अमीनो एसिड्स 2 तरह के होते हैं, एसेंशियल और नॉन एसेंशियल. एसेंशियल अमीनो एसिड्स हमारा शरीर खुद नहीं बना सकता है और इसके लिए डाइट से इन अमीनो एसिड्स को लेना होता है. हमारे शरीर को 9 एसेंशियल अमीनो एसिड्स की जरूरत होती है. जिस प्रोटीन में ये 9 के 9 एसेंशियल अमीनो एसिड्स होते हैं उसे फर्स्ट क्लास प्रोटीन कहते हैं.

विज्ञापन

डॉ. सलीम जैदी ने बताया कि फर्स्ट क्लास प्रोटीन नॉन-वेज से ही मिलता है. प्लांट बेस्ड प्रोटीन में हमेशा कुछ ना कुछ कमी रह जाती है. मसूर की दाल में मिथियोनिन नाम का सिर्फ एक अमीनो एसिड मिसिंग होता है जबकि चावल (Rice) में लाइसीन नहीं होता. ऐसे में जब मसूर की दाल में चावल मिलाते हैं तो चावल को लाइसीन मिल जाता है मसूर की दाल को मिथियोनिन मिलता है. इससे यह कंप्लीट प्रोटीन का स्त्रोत बन जाता है. पोषक तत्वों में यह अंडे, मीट और दूध की तरह ही भरपूर प्रोटीन देता है.

ऐसे में अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं तो मसूर की दाल में चावल मिलाकर खाना शुरू कर दीजिए. शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलने लगेगा.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ