सर्जरी से नहीं बल्कि इस डाइट से Adnan Sami ने घटाया 120 किलो वजन, 230 से ऐसे हुआ 110 kg वेट

Adnan Sami Before And After: अदनान सामी का वजन एक समय पर 230 किलो हुआ करता था और अब वे 110 किलो के हैं. हैरान करने वाला है लेकिन अदनान ने सिंपल डाइट से 120 किलो वजन कम करके दिखाया है.

Adnan Sami

यहां जानिए किस तरह अदनान सामी ने किया अपना वजन कम.

Adnan Sami Weight Loss: सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अदनान सामी को उनके पॉपुलर गानों के लिए ही नहीं बल्कि अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन (Weight Loss Transformation) के लिए भी जाना जाता है. अदनान सामी को जब ‘तेरा चेहरा’ और ‘मुझको भी तो लिफ्ट करा दे’ जैसे गानों से लोगों ने जानना शुरू किया था तो उनकी पहचान एक ओवरवेट सिंगर के रूप में भी बन गई थी. लेकिन, अदनान सामी ने 120 किलो वजन कम करके लोगों को चौंका दिया था. आप की अदालत शो में पहुंचे अदनान सामी ने खुद इस बात का जिक्र किया है कि उन्होंने किसी सर्जरी या दवा की मदद से नहीं बल्कि खानपान में बदलाव करके अपना वजन घटाया है. आप भी जानिए कैसी थी अदनान सामी की वेट लॉस डाइट.

अदनान सामी ने कैसे कम किया 120 किलो वजन

अदनान सामी ने बताया कि लोगों का कहना था कि उन्होंने बैरिआट्रिक सर्जरी करवाई है या लाइपोसक्शन (Liposuction Surgery) करवाया है, लेकिन ऐसा नहीं था. अदनान ने कहा कि उन्होंने इनमें से कुछ नहीं किया बल्कि अपनी डाइट में बदलाव किया. न्यूट्रिशनिस्ट ने अदनान को हाई प्रोटीन डाइट दी थी जिसमें खानपान से ब्रेड, चावल, चीनी, तेल और एल्कोहल को बाहर कर दिया गया था. इस डाइट से पहले ही महीने में अदनान का 20 किलो वजन कम हुआ था.

मोटिवेशन आई काम

वजन घटाने की शुरुआत करने पर पहले ही महीने में अदनान का वजन 20 किलो कम हुआ जिससे उन्हें और जोश मिला. अदनान ने बताया, एक दिन शॉपिंग मॉल में अदनान ने XL टीशर्ट देखी जो उन्हें काफी अच्छी लगी. उस समय अदनान का साइज 9XL था. अदनान की अम्मी ने कहा कि इस XL टीशर्ट में अदनान का बाजू भी नहीं आएगा. इसपर अदनान ने अम्मी को कहा था कि वह इस टीशर्ट को खरीदेंगे और अपने पास रखेंगे क्योंकि एकदिन उन्हें इस टीशर्ट में फिट होना है.

अदनान ने बताया कि एक दिन जब अदनान ने उस टीशर्ट को पहनकर देखा तो उन्हें वह फिट आ गई. अदनान खुशी से उछल पड़े थे. अपने पिता को कॉल करके खुशी से यह बात बता भी रहे थे.

डॉक्टर ने दे दिया था अल्टीमेटम

अदनान सामी कई बार अपने वजन के बारे में बात करते दिखे हैं. अदनान ने बताया था कि 2006 में उन्हें डॉक्टर ने अल्टीमेटम दे दिया था कि उनके पास जीने के लिए सिर्फ 6 महीने बचे हैं क्योंकि वे ओवरवेट हैं. यह अदनान के लिए डू ओर डाई वाली स्थिति थी. इसके बाद अदनान वजन घटाने में लग गए थे. लोगों को यह संशय होने लगा था कि कहीं अदनान प्यार में तो नहीं हैं या फिर कोई फिल्म तो नहीं कर रहे जिसकी तैयारी में वे वजन कम करने की कोशिशों में लगे हैं. लेकिन, वजह थी सर्वाइवल. अदनान ने वजन कम किया क्योंकि वे जीना चाहते थे. इससे बेहतर और कोई मोटिवेशन नहीं थी.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ