New Year 2026 Long Weekend: सिर्फ 2 दिन की छुट्टी लेकर प्लान करें लॉन्ग वीकेंड ट्रिप, इन जगहों पर कहें 2025 को अलविदा

Long Weekend Trip: दिसंबर का महीना आते ही घूमने की प्लानिंग शुरू हो जाती है. ऐसे में अगर लॉन्ग वीकेंड मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाएगा. आप साल के अंत में सिर्फ 2 दिन की छुट्टी अप्लाई करके 4 से 5 दिन का ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं. आइए इस लेख में जानते हैं कि ये कैसे संभव है.

best new year destinations

आप साल के अंत में ऐसे लॉन्ग वीकेंड प्लान कर सकते हैं. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Best To Visit For The New Year: नया साल आने में बस कुछ ही वक्त बचा है. ऐसे में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास बहुत अच्छा मौका है. इस बार 2025 का आखिरी दिन बुधवार को पड़ रहा है. ऐसे में आपके पास 4 से 5 दिन ट्रिप प्लान करने का अच्छा मौका है. आप 2 दिन या 1 दिन का ऑफ अप्लाई करके नए साल का स्वागत कहीं बाहर कर सकते हैं. आप विदेश भी जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन हम आपको कुछ बजट फ्रेंडली इंडियान डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी देंगे जहां पर परिवार के साथ मजे से घूमा जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- Christmas Crowded Places: क्रिसमस पर इन जगहों पर मिलेगा सिर्फ लंबा जाम, घूमना बन जाएगा सिरदर्द और भीड़ बिगाड़ देगी पूरा मूड 

विज्ञापन

कैसे करें लॉन्ग वीकेंड प्लान? 

31 दिसंबर 2025 को बुधवार का दिन है. आप गुरुवार यानी 1 जनवरी 2026 और शुक्रवार यानी 2 जनवरी का ऑफ अप्लाई कर सकते हैं. बाकी आपको शनिवार और रविवार का ऑफ मिलेगा ही, जिसे मिलाकर आपको कुल 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल जाएगा. वहीं, कई जगहों पर 1 तारीख की छुट्टी होती है तो आप 31 दिसंबर और 2 जनवरी का ऑफ ले सकते हैं और एक अच्छी ट्रिप प्लान कर 2025 को अलविदा कह सकते हैं. 

इन जगहों पर कहें 2025 को अलविदा  

गुजरात- आप 3 दिन गुजरात की गलियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां की परंपरा, खान-पान और परिधान बहुत ही अलग है. नए साल के जश्न में गुजरात अलग ही नजर आता है. आपको यहां पर हैंडीक्राफ्ट्स, आर्किटेक्चर, मंदिर और वाइल्ड लाइफ के साथ सब-कुछ मिलेगा. आप लक्ष्मी विलास पैलेस, गिरमल वॉटरफॉल्स, रन ऑफ कच्छ या सतपुड़ा के पर्वत पर जा सकते हैं. 
गोवा- गोवा भारत के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक है. आप यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं और परिवार के साथ बीच पर 2025 को अलविदा कह सकते हैं. बता दें यहां के बीच पर घूमने का एक अलग ही मजा है. हालांकि, आप गोवा में होटल बुक करके नाइट पार्टी भी प्लान कर सकते हैं. गोवा वैसे ही बेस्ट सीफूड के लिए जाना जाता है, अगर आपको पसंद है तो यहां पर जरूर जाएं. 
कोवलम- यह केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में मौजूद है और बहुत ही खूबसूरत है. यह जगह खासतौर से अपने बीच और ताड़ के पेड़ों के लिए जानी जाती है. अगर आप भीड़-भाड़ से अलग कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ