दिल्ली के हैदराबाद हाउस में होगी पुतिन की स्पेशल मेजबानी, जानें क्या है इसका रोचक इतिहास?

Putin India Visit: हैदराबाद हाउस को दुनिया के सबसे अमीर इंसान और हैदराबाद के आखिरी निजाम मीर उस्मान अली ने बनवाया था. इसी महल में 5 दिसंबर को व्लादिमीर पुतिन की मेजबानी की जा रही है.

hyderabad house delhi

इसी महल में 5 दिसंबर को व्लादिमीर पुतिन की मेजबानी की जा रही है. Image Credit- Freepik

Hyderabad House History: दिल्ली के अशोक रोड का हैदराबाद हाउस सिर्फ एक सरकारी गेस्ट हाउस (Government Guest House) नहीं है, बल्कि भारतीय इतिहास का एक अहम हिस्सा भी है. यहां पर कभी दुनिया के सबसे अमीर इंसान रहा करते थे, जिनका नाम मीर उस्‍मान अली खान था. उन्हें हैदराबाद के आखिरी निजाम के तौर पर जाना जाता है. मीर उस्‍मान अली खान (Mir Osman Ali Khan) का ये शानदार महल आज भी इतना खूबसूरत है कि दुनिया से आने वाला हर इंसान सबसे पहले हैदराबाद हाउस (Hyderabad House) ही पहुंचता है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का स्वागत भी हैदराबाद हाउस में होगा. इसकी वजह से ये एक बार फिर से सुर्खियों में है. इसलिए हैदराबाद हाउस की कहानी जानना भी जरूरी है, जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद हाउस बनने की कहानी क्या है?

बात 1920 के दशक की है, जब भारत ब्रिटिश राज का हिस्सा हुआ करता था. उस समय कई रियासतों के शासकों का दिल्ली आना-जाना हुआ करता था. इसी जरूरत को देखते हुए मीर उस्मान अली खान ने एक भव्य महल बनवाया, जिसे हम हैदराबाद हाउस के नाम से जानते हैं.

हैदराबाद हाउस को किसने डिजाइन किया?

इस महल को डिजाइन प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस ने किया है. बता दें, लुटियंस वही वास्तुकार थे, जिन्होंने राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट को आकार दिया है. यह महल इतना खूबसूरत है कि आप एक बार देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे.

विज्ञापन

हैदराबाद हाउस बनाने में कितनी लागत लगी है?

रिपोर्ट के मुताबिक, 1920 के दशक में इस भव्य इमारत को बनाने पर लगभग 200,000 पाउंड की लागत लगी थी. यह कीमत आज के हिसाब से करोड़ों में है, लेकिन उस वक्त इस भव्य महल को बनाने के लिए निजाम ने दुनिया से बेस्ट सामान मंगवाया था.

शाही से कूटनीतिक केंद्र तक का सफर

1948 में जब हैदराबाद रियासत का विलय हुआ तो तमाम व्यवस्थाएं बदल गईं और निजाम के निधन के बाद इस दिल्ली महल को सरकार को सौंप दिया गया. 1974 में, इस महस को अधिकारिक रूप से विदेश मंत्रालय को दे दिया. इसके बाद हैदराबाद हाउस को स्टेट गेस्ट हाउस बना दिया.

विज्ञापन

हैदराबाद हाउस की खासियत

  • इसे हैदराबाद के आखिरी निजाम मीर उस्मान अली के लिए बनवाया गया था.
  • इसकी बनावट यूनिक आइडेंटिटी से तैयार की गई है.
  • यह महल शाही लुक देता है, जहां पर डाइनिंग हॉल्स, मीटिंग रूम और संगमरमर का खूबसूरत फर्श है.
  • इंडिया गेट और साउथ ब्लॉक के पास होने की वजह से यहां पर मीटिंग करना आसान है.

इसे भी पढ़ें-क्या आप भी अपने एक पैर को कंबल या चादर से बाहर निकालकर सोते हैं? जानें क्या कहता है विज्ञान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ