---विज्ञापन---

Christmas Crowded Places: क्रिसमस पर इन जगहों पर मिलेगा सिर्फ लंबा जाम, घूमना बन जाएगा सिरदर्द और भीड़ बिगाड़ देगी पूरा मूड 

Christmas Vacation Mistake:अगर आप भी क्रिसमस या न्यू ईयर पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको पहाड़ों पर जाने से पहले एक बार सोच लेना चाहिए. इस सीजन में हिल स्टेशन पर इतनी भीड़ उमड़ती है कि सड़कें पार्किंग में बदल जाती हैं.

---विज्ञापन---

Christmas Crowded Places: क्रिसमस और न्यू ईयर पर घूमने की प्लानिंग हर कोई करने लगा होगा. यही मौका होता है जब परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाया जाता है. वैसे तो यह सीजन पहाड़ों पर घूमने का होता है, लेकिन क्रिसमस के मौके पर कुछ जगहों पर जरूरत से ज्यादा भीड़ मिलती है. ऐसा इसलिए क्योंकि पूरा इंडिया एक साथ इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए निकल जाता है और ट्रैफिक जाम, पार्किंग की टेंशन, होटल की महंगी बुकिंग और हर जगह सिर्फ भीड़ ही भीड़ के अलावा कुछ नहीं मिलता. अगर आप भी 25 दिसंबर को कहीं निकलने की सोच रहे हैं, तो इन जगहों को अपनी लिस्ट से अभी हटा दें… वरना मजे की जगह चिड़चिड़ापन हाथ लग जाएगा और मुश्किल से भी छुट्टियां भी बर्बाद हो जाएंगी.  

इसे भी पढ़ें- कोहनी का कालापन कैसे हटाएं? 10 रुपए में मिलने वाली इस चीज से काली कोहनी दिखने लगेगी साफ

---विज्ञापन---

इन जगहों पर मिलेगा जाम |Christmas Crowded Places

क्यों बढ़ती है क्रिसमस पर इतनी भीड़?

यही मौका होता है जब स्कूल-कॉलेज की वेकेशन होती है, वर्किंग प्रोफेशनल्स की साल की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं और हॉलिडे सीजन का मस्त कॉम्बिनेशन भी होता है. इसलिए हर कोई अपने बजट के हिसाब से बाहर निकलने की सोचता है.

शिमला- क्रिसमस का मौका हो और लोग शिमला ना जाएं… ऐसा हो ही नहीं सकता. बर्फ देखने का उत्साह हर किसी को शिमला खींच लाता है, लेकिन एक साथ इतने लोगों के आने की वजह से Mall Road पर पैर रखने की जगह नहीं होती. कई बार कुफरी पर घंटों का जाम मिलता है और दाम भी दोगुना बढ़ जाता है. इसलिए आप शिमला के अलावा कहीं और जाने का प्लान बनाएं, वरना आपके पैसे बर्बाद ही होते हैं.
मनाली- ठंड का मौसम और बजट में घूमने के लिए अक्सर लोग मनाली का ही प्लान बनाते हैं. मगर क्या आपको पता है कि मनाली (Manali Hill Station) ज्यादा बड़ा नहीं है और रोहतांग, सोलंग वैली या हिडिम्बा मंदिर पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में बर्फीली सड़कें और भीड़ में गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है. हर साल नए साल के मौके पर लोग घंटों जाम में फंसकर वापस घर भी चले जाते हैं.
गोवा- नया साल और गोवा के बीच… (Goa Beach) अक्सर लोगों को लुभाने का काम करती है. मगर क्या आपको पता है कि इस वक्त यहां पर इतनी भीड़ होती है कि इंसान आकर परेशान हो जाता है. रूम की बुकिंग 3 गुना महंगी मिलती है और क्लब में एंट्री लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. 

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- Real vs Fake Roasted Chana: भुना चना असली है या नकली? 1 मिनट में ऐसे करें पहचान, वरना बढ़ सकता है कैंसर का रिस्क

First published on: Dec 04, 2025 12:08 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लिखने का बहुत शौक है. इसलिए पिछले 5 साल से, वो मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं. फिलहाल, न्यूज़24 से जुड़ी हुई हैं और बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने जागरण न्यू मीडिया में Herzindagi, राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान में विभिन्न पदों पर काम किया है. उन्हें लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. साथ ही, उन्हें खाना बनाने और खाने का भी शौक है. फ्री टाइम में वो घूमने के लिए नई-नई जगहों को तलाशती हैं.

Read More

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लिखने का बहुत शौक है. इसलिए पिछले 5 साल से, वो मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं. फिलहाल, न्यूज़24 से जुड़ी हुई हैं और बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने जागरण न्यू मीडिया में Herzindagi, राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान में विभिन्न पदों पर काम किया है. उन्हें लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. साथ ही, उन्हें खाना बनाने और खाने का भी शौक है. फ्री टाइम में वो घूमने के लिए नई-नई जगहों को तलाशती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola