New Year Gift Ideas: न्यू ईयर के मौके पर ऑफिस वाले क्रश को दें ये सीक्रेट गिफ्ट्स, मेल हो या फीमेल सबको आएंगे बहुत पसंद

Office Mein Crush Ko Kya de: आज हम आपको कुछ ऐसे तोहफे के आइडियाज दे रहे हैं, जिन्हें अपने क्रश को दिया जा सकता है. ये तोहफे ना सिर्फ बजट के अंदर होंगे, बल्कि उन्हें आसानी से पसंद भी आ जाएंगे.

New year

नए साल पर क्या गिफ्ट देना चाहिए? Image Credit-News24

Happy New Year Gift Ideas: नया साल हमारे लिए एक ऐसा मौका है जब हम बिना किसी डर के अपनी फीलिंग्स उपहार के जरिए व्यक्त कर सकते हैं. अगर आप किसी से प्यार करते हैं या किसी का शुक्र अदा करना चाहते हैं तो भी नए साल के मौके पर गिफ्ट दे सकते हैं. यह बिना कुछ कहे प्यार जताने का बेहतरीन तरीका है. अगर आप किसी से प्यार करते हैं और वो इंसान आपके ऑफिस में है तो उसे शब्दों से कुछ कहने के बजाय कोई तोहफा के जरिए अपना प्यार व्यक्त करें. यहां हम आपको कुछ गिफ्ट के आइडियाज दे रहे हैं, जिन्हें अपने बजट के अनुसार सेलेक्ट किया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस क्रश को के लिए गिफ्ट्स | Office Mein Crush Ko Kya dein 

फूलों का गुलदस्ता- फूलों का गुलदस्ता आराम से बजट में मिल जाएगा. आप 500 से लेकर 1000 रुपये में आराम से एक गुलदस्ता खरीद सकते हैं. इसमें अपनी पसंद के रंगों के फूलों को जगह दे सकते हैं. 
ग्रीटिंग कार्ड- एक वक्त था जब नए साल पर ग्रीटिंग कार्ड देने का अपना अलग क्रेज था. वक्त के साथ-साथ लोगों में ये क्रेज थोड़ा कम हो गया, लेकिन आप अपने क्रश को ग्रीटिंग कार्ड दें और उसपर अपने दिल की बात लिखें. 
चॉकलेट बॉक्स- नए साल की शुरुआत कुछ मीठा खाने और खिलाने से हो तो मजा ही आ जाता है. आप अपने क्रश को चॉकलेट बॉक्स देकर अपनी फीलिंग्स का इजहार कर सकते हैं. ये गिफ्ट लड़का या लड़की दोनों के लिए बेस्ट रहेगा. 
कोलाज- ऑफिस या साल के बीते हुए पल को कोलाज बनाकर भी दिया जा सकता है. यह गिफ्ट बहुत ही अच्छा ऑप्शन है जिसे अपने बजट के हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है. 
कैंडल स्टैंड- अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा या फूल देने में डर महसूस हो रहा है तो कैंडल स्टैंड बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आप मार्केट से हर तरह का कैंडल स्टैंड खरीद सकते हैं. बस अपने क्रश की पसंद का ध्यान रखना होगा. 
स्कार्फ- आप अपने क्रश को स्कार्फ भी दे सकते हैं. इस मौसम में ऐसा तोहफा काम का साबित हो सकता है. वो इंसान सर्दियों में जब भी वो स्कार्फ पहनेगा और गर्माहट महसूस करेगा तो आपको ही याद करेगा. आप प्लेन स्कार्फ को सेलेक्ट कर सकते हैं, अगर वो कोई लड़की है तो कोई कोरिया का डिजाइन सेलेक्ट किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ