New Year 2025: 2024 खत्म होने ही वाला है। नए साल की शुरुआत लोग खुशियों के साथ करते हैं। अधिकतर लोग 31 दिसंबर को पार्टियां करना पसंद करते हैं। वैसे तो काफी लोग न्यू ईयर के जश्न को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह की प्लानिंग्स करते हैं, जैसे कि हाउस पार्टी। मगर यदि आप नए साल का जश्न कहीं बाहर मनाना चाहते हैं और दिल्ली या उसके आस-पास रहते हैं, तो आपको 31 दिसंबर की शाम इन 5 जगहों पर जरूर जाना चाहिए। यहां नए साल की पार्टी जोर-शोर से मनाई जाती है और धूमधाम से 2025 का स्वागत होता है।
ये हैं न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के 5 बेस्ट लोकेशन
1. Imperfecto, दिल्ली-NCR
दिल्ली और नोएडा में इम्परफेक्टो के कई आउटलेट्स हैं, जहां नए साल का बढ़िया आयोजन होता है। यहां लाइव बैंड और शानदार सजावट से माहौल को और भी ज्यादा खुशनुमा बनाया जाता है। यहां का फूड भी काफी टेस्टी होता है। नए साल पर यहां एंट्री के लिए प्रति व्यक्ति 1,699 रुपये देने होंगे।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
2. नोएडा का कॉमेडी नाइट्स
नोएडा के इस आउटलेट, कॉमेडी नाइट्स में तीन मजेदार कॉमेडियन के साथ हंसी-मजाक के साथ अपने जश्न की शुरुआत करें। यहां पर एंट्री के लिए आपको प्रति व्यक्ति 249 रुपये देने होंगे। खास बात यह है कि यहां पर नए साल का जश्न 4 से 5 जनवरी तक रोजाना मनाया जाता है।
3. न्यू ईयर IBIS एयरोसिटी
बॉलीवुड थीम्ड पार्टियों के लिए दिल्लीवासियों के बीच यह जगह काफी पॉपुलर है। यहां रॉकबैंड, ढोल, भांगड़ा के साथ ड्रिंक्स और खाने-पीने का बेहतरीन आयोजन किया जाता है। यहां पार्टी 31 दिसंबर, 2024 को होती है। एंट्री टिकट 999 रुपये प्रति व्यक्ति है।
photo credit-meta ai
4. सैसी कॉकटेल गार्डन, वेस्ट दिल्ली
नए साल पर शानदार धुनों पर नाचना चाहते हैं, बेहतरीन कॉकटेल और लजीज व्यंजनों का लुत्फ लेने के लिए दिल्ली का यह रेस्टोरेंट बढ़िया है। यह रेस्टोरेंट पार्टी के शौकीनों के लिए एक यादगार रात होने का वादा करता है। यहां पर खाना और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने के लिए आपको 1,999 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
5. स्मैश (Smaaash), रेडिसन ब्लू द्वारका
इसे स्पोर्ट्स बार के तौर पर जाना जाता है लेकिन नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां भी बढ़िया आयोजन होता है। डीजे बीट्स, सिग्नेचर कॉकटेल और गेमिंग और म्यूजिक के साथ, स्मैश एक एनर्जेटिक और मनोरंजक प्लेस है। यहां जाने के लिए आपको पर पर्सन 1,199 रुपये देने होंगे।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
12 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
15 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
19 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines