हैंगओवर से बचने के लिए पीने से पहले खा लें ये चीज, फेमस डॉक्टर ने दी यूजफुल टिप

New Year 2025: न्यू ईयर की पार्टी में अल्कोहल ज्यादा पीने से अगले दिन सुबह हैंगओवर से सिर में दर्द और आलस बढ़ जाता है। मशहूर डॉक्टर ने बताया कि अगर हम शराब पीने से पहले चीज खा लेते हैं, तो उससे हमें हैंगओवर नहीं होगा। आइए जानते हैं इस बारे में।

New Year 2025

Photo Credit- meta ai

New Year 2025: शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है, लेकिन अमूमन लोग न्यू ईयर पार्टी में शराब पी लेते हैं। इसके बाद अगली सुबह हैंगओवर से सिर में दर्द, थकावट और जी मिचलाना भी कॉमन है। हाल ही में एक डॉक्टर ने रिवील किया कि अगर शराब पीने से पहले हम Cheese खा लेते हैं, तो हमें हैंगओवर नहीं होगा। जी हां, आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

क्या कहती हैं डॉक्टर?

डेलीमेल डॉटकॉम पर पब्लिश हुई एक रिपोर्ट के अनुसार, पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन एक्सपर्ट डॉक्टर नीना चंद्रशेखरन ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि चीज खाने से शराब का हैंगओवर मैनेज किया जा सकता है।

विज्ञापन

क्या है इसका कारण?

डॉक्टर नीना के अनुसार, चीज एक डेयरी प्रोडक्ट है जिसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन, फैट्स और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट होते हैं। चीज खाने के बाद जब शराब शरीर के अंदर जाती है, तो इससे मेटाबॉलिज्म पर गलत प्रभाव नहीं पड़ता है। चीज पोषक तत्वों की पूर्ति भी करता है, इसमें विटामिन बी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए शराब पीने से पहले Cheese खाना फायदेमंद होता है। साथ ही यह डेयरी प्रोडक्ट खाने से नशे के तत्वों का असर भी कम होता है।

विज्ञापन
new year 2025

Photo Credit- meta ai

हैंगओवर से बचने के लिए 5 अन्य टिप्स

1. पार्टी से पहले सही भोजन करें, इसमें चीज के साथ नट्स और फलों का सेवन भी जरूरी है।
2. हर ड्रिंक के बाद पानी पिएं यानी 1 गिलास शराब पीने के बाद पानी पीने से अल्कोहल का असर कम होता है।
3. स्वीट ड्रिंक्स और कॉकटेल को पीने से परहेज करें।
4. आप पार्टी में शराब पीने के साथ-साथ बीच में नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं।
5. शराब की मात्रा को कम रखें और रात को सोने से पहले नारियल पानी पीकर सोएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ