Neemrana Fort History: राजस्थान एक ऐसा राज्य है जो अपनी भव्य विरासत, किलों और महलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां की कई ऐतिहासिक इमारतें न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है. इन्हीं ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है नीमराना फोर्ट, जो अपनी शानदार वास्तुकला, इतिहास और लग्जरी हेरिटेज होटल के रूप में खास पहचान रखता है. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित यह किला हर साल हजारों देशी-विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र है. अगर आप इतिहास, शाही वास्तुकला और प्राकृतिक खूबसूरती का एक साथ लुत्फ उठाना चाहते हैं तो नीमराना फोर्ट आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से क्या होता है? 30 दिनों बाद शरीर में दिख सकते हैं ये 5 बदलाव
क्या है नीमराना फोर्ट का इतिहास?
नीमराना फोर्ट का निर्माण साल 1464 ई में किया गया था. यह किला राजस्थान के अलवर जिले में अरावली की पहाड़ियों की ढलान पर बना हुआ है. कई सदियों तक यह स्थानीय राजपूत शासकों से जुड़ा रहा और समय के साथ इसकी ऐतिहासिक पहचान और भी मजबूत होती गई.
पहाड़ों पर फैली अनोखी वास्तुकला
इस किले की सबसे बड़ी खासियत इसका टेरेस्ड स्ट्रक्चर है. इसे किले को पहाड़ के ढलान पर बनाया गया है, जिसमें कई आंगन, बगीचे, गलियारे, झरोखे और शानदार कमरे हैं. यहां से अरावली के पहाड़ बहुत ही खूबसूरत सकते हैं और अगर आप दिल्ली से घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह जगह बेस्ट है.
हेरिटेज होटल के रूप में मिली पहचान
यह इतना खूबसूरत है कि इस किले को हरिटेज होटल के रूप में पहचान मिली हुई है. इसे लंबे वक्त तक सैफ करके रखा जाता रहा है. इस दौरान इसे एक शानदार पहचान मिली. आज लोग यहां पर आकर रात गुजरना और शाही चीजों का लुत्फ उठाते हैं. ऐसे में अगर आप इतिहास को जानने या किले घूमने के शौकीन हैं तो इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
एडवेंचर का भी मिलता है मजा
अगर आप एडवेंचर करने के शौकीन हैं तो नीमराना फोर्ट के आसापस बहुत सारी चीजें कर सकते हैं. यहां पर आपको एक नहीं बल्कि कई चीजें करने का मौका मिल सकता है. आप जिपलाइन, पहाड़ों पर कई एडवेंचर्स चीजें कर सकते हैं. हाालंकि, यह बहुत ही महंगी पड़ सकती हैं तो पहले अपना एक बजट तैयार कर लें.
घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?
अक्टूबर से मार्च के बीच का वक्त इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए अच्छा रहता है. आप नीमराना फोर्ट घूमने के लिए इस दौरान बना सकते हैं, क्योंकि यहां पर आपको गर्मी नहीं मिलेगी. सुंदर नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं और अपना ट्रिप शानदार बना सकते हैं.
कैसे पहुंचें?
यहां पर आप अलग अलग तरीके से जा सकते हैं. सड़क, हवाई जहाज या रेल से फोर्ट को एक्सप्लोर किया जा सकता है. आप अपनी कार से यहां पर जा सकते हैं और अगर रेलवे से जा रहे हैं तो जयपुर रेलवे स्टेशन तक जा सकते हैं. हवाई जहाज के लिए भी आपको जयपुर का टिकट कराना होगा.
इसे भी पढ़ें- जेल में कैदियों को क्या क्या सुविधा मिल सकती है? ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे इसका जवाब
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
6 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
8 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
9 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
11 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
11 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
12 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
13 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
14 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
16 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines