Pimple Home Remedies: चेहरे पर पिंपल्स निकलना एक आम समस्या हो गई है. चेहरे पर निकले हुए पिंपल्स सिर्फ स्किन का टेक्सचर ही खराब नहीं करते, बल्कि हमारा आत्मविश्वास भी कम करते हैं. इन पिंपल्स से बचने के लिए और अपनी स्किन को साफ करने के लिए लोग कई महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं. इसके बाद भी उन्हें साफ स्किन नहीं मिलती. लेकिन, क्या आपने सोचा है कि आपके किचन की सिर्फ एक साधारण-सी चीज आपके स्किनकेयर में चार-चांद लगा सकती है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है वो चीज जिसकी मदद से आप ब्रेकआउट्स से बच सकते हैं.
यह भी पढ़ें – हेयर डाई के बिना बालों को करें काला! मेहंदी में मिलाएं यह 1 चीज और पाएं गहरा ब्लैक कलर
स्किनकेयर के लिए रामबाण है नीम
नीम (Neem) का महत्व सिर्फ आज से नहीं, बल्कि पुराने समय से ही चला आ रहा है. हमारे आयुर्वेद में नीम की खासियत का जिक्र बढ़-चढ़कर होता है. दरअसल, नीम में कई एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल क्वालिटीज पाई जाती हैं जिसकी वजह से ये आपकी स्किन से ज्यादा तेल और गंदगी निकालने में मददगार साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे नीम का यूज करके आप एकदम साफ और बेदाग स्किन पा सकते हैं.
नीम का पानी आ सकता है काम
1 से 2 मुट्ठी ताजी नीम की पत्तियां
2 से 3 गिलास पानी
कॉटन बॉल या स्प्रे बोतल
घर पर नीम का पानी बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छे से धो लें, ताकि उस पर कोई भी गंदगी न रहे.
- पत्तियों को अच्छे से धोने के बाद किसी बर्तन में 2 से 3 गिलास पानी डालकर इन्हें उबाल लें.
- पत्तियों को तब तक उबालें, जब तक उनका रंग न बदलने लगे और पानी का रंग हल्का हरा न हो जाए.
- अच्छे से उबालने के बाद इन्हें ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
- ठंडा होने के बाद पानी को छान लें और इस पानी को किसी स्प्रे बोतल में डालकर रख दें.अगर आप इसका इस्तेमाल लंबे समय तक करना चाहते हैं, तो इसे फ्रिज में स्टोर करिए.
चेहरे पर नीम का पानी लगाने का सही तरीका
ये जरूरी है कि चेहरे पर इस पानी का इस्तेमाल भी सही से किया जाए. चेहरे पर नीम का पानी लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से अच्छे से साफ कर लीजिए. इसके बाद नीम के पानी को कॉटन पैड या फिर स्प्रे बोतल की मदद से अपने चेहरे पर लगा लीजिए. नीम का पानी लगाने के बाद इसे कम से कम 10 से 15 मिनट तक छोड़ दीजिए. इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लीजिए.
अच्छे परिणाम पाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान
अगर आप चाहते हैं कि आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलें तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. नीम के पानी को रोज अपने चेहरे पर लगाने का नियम बनाइए, न कि केवल एक-दो दिन. अगर ये नीम का पानी (Neem Water) आपकी स्किन को सूट कर रहा है, तो इसे सुबह और रात दोनों समय लगाइए. सीधे अपनी स्किन पर लगाने से पहले इसका पैच टेस्ट जरूर करें. इसे लगाने से अगर आपको किसी भी तरह की जलन या एलर्जी महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.
यह भी पढ़ें – बदन टूट रहा हो तो गर्म पानी में नमक के साथ डालें यह एक चीज और डुबो लें पैर, मिनटों में उतर जाएगी थकान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
11 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
11 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
12 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
13 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
15 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
15 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
16 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
18 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines